कैथी ग्राम सभा का निरीक्षण करने पहुंची भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की संयुक्त सचिव ऐश्वर्या सिंह

रितेश कुमार ब्यूरो वाराणसी

 

चौबेपुर, वाराणसी। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की जमीनी हकीकत जानने के लिए भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की संयुक्त सचिव एवं राष्ट्रीय मिशन निदेशक ऐश्वर्या सिंह रविवार को कैथी ग्राम पंचायत पहुंचीं। उन्होंने केवल अधिकारियों से जानकारी लेने तक ही खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि गांव की महिलाओं से सीधे संवाद कर स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति और सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति का फीडबैक भी लिया।

ग्राम पंचायत भवन में आयोजित संवाद के दौरान महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए, जिसके आधार पर ऐश्वर्या सिंह ने अधिकारियों को जनसहभागिता बढ़ाने, नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पेयजल एवं स्वच्छता संबंधी सुविधाओं को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने प्रसिद्ध मार्कण्डेय महादेव मंदिर परिसर, संपर्क मार्गों और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए नियमित कूड़ा निस्तारण और साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया। उन्होंने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलडब्ल्यूएम) के तहत संचालित कार्यों की भी समीक्षा करते हुए गुणवत्ता से कोई समझौता न करने की हिदायत दी।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह समेत पंचायत राज विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव तथा बड़ी संख्या में सफाईकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में ऐश्वर्या सिंह ने मार्कण्डेय महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। कोई उपस्थित रहे खंड विकास अधिकारी शिवनारायण सिंह सहायक विकास अधिकारी पंचायत अशोक राजभर सचिव अमित वर्मा उपेंद्र दीक्षित आनंद शिल अंबेडकर इसदत्त पाण्डे आकाश साहनी प्रशांत दुबे राजेश शर्मा अजय पाल संजय गुप्ता आदि सचिव लोगों उपस्थित रहे ब्लॉक कर्मचारी अमित विश्वकर्मा ब्लाक कोऑर्डिनेटर सर्वजीत पटेल अखिलेश यादव विजय कुमार जमालुद्दीन आदि लोगों उपस्थित है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129