विवेकानंद शिशुकुंज इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह संपन्न।

विशाल गुप्ता प्रधान संपादक

विद्या भारती द्वारा संचालित विवेकानंद शिशुकुंज इंटर कॉलेज, विद्युत नगर में आज दिनांक 30 मार्च 2026 को भैया-बहनों का वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. नीरज रस्तोगी जी (एनटीपीसी) उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री इंद्रदेव वर्मा जी (प्रबंधक, शिशुकुंज), श्री अरविंद सिंह जी (सभासद प्रतिनिधि, विवेकानंद), श्री राजकमल मौर्य जी (खंड संघ चालक), श्री राकेश तिवारी जी (सदस्य) तथा श्री राजकुमार सोनी जी (कोषाध्यक्ष) सहित अनेक गणमान्य महानुभावों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रधानाचार्य श्री राम तीरथ यादव जी के निर्देशन में विद्यालय की बहनों द्वारा पधारे हुए अतिथियों का तिलक एवं बैज लगाकर भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले भैया-बहनों को पुरस्कृत करना था। इसके साथ ही विद्यालय स्तर पर वर्षभर आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि डॉ. नीरज रस्तोगी जी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में भैया-बहनों को अनुशासन, समयबद्धता एवं निरंतर परिश्रम का संदेश दिया। उन्होंने स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं तथा अन्य विद्यार्थियों को भी आगामी परीक्षाओं में मन लगाकर अध्ययन करने और विद्यालय व परिवार का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री इंद्रदेव वर्मा जी ने सभी पधारे हुए अतिथियों, अभिभावकों एवं आचार्यगण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन कराया।

इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री संतराम यादव जी, श्री महेंद्र विश्वकर्मा जी (परीक्षा प्रमुख), श्री अरविंद सिंह जी, श्री कन्हैया लाल जी, श्री लाल बिहारी जी, श्री दयाशंकर जी आदि उपस्थित रहे। साथ ही अभिभावक बंधुओं में श्री अंगद कुमार जी, श्री रामकरण जी, श्री ध्रुव कुमार वर्मा जी, श्री कुंवर चंद्र वर्मा जी सहित अनेक अभिभावकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129