हजारों रुपए की 12 ग्राम 66 मिलीग्राम हेरोइन सहित दो युवक काबू

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

सिरसा। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ताबड़-तोड़ कार्रवाई करते हुए जिला की दो पुलिस टीमों ने अलग-अलग जगहों से दो युवकों को काबू कर उनके कब्जा से हजारों रुपए की 12 ग्राम 66 मिलीग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि नारकोटिक्स सेल की एक पुलिस टीम ने गश्त के दौरान कुत्ताबढ़ क्षेत्र में मौजूद थी । इस दौरान गांव की तरफ से एक नौजवान युवक आता हुआ दिखाई दिय़ा । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर आरोपी बंत्ता सिंह उर्फ रोशन पुत्र दलबीर सिंह निवासी गांव कुत्ताबढ़ जिला सिरसा को गिरफ्तार कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 6 ग्राम 49 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । वहीं एक अन्य घटना मे एबीवीटी स्टाफ सिरसा की एक अन्य पुलिस टीम गश्त के दौरान पंजुआना मोड़ नेशनल हाईवे एनएच-9 पर मौजूद थी । इस दौरान गांव की तरफ से एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुङकर भागने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर आरोपी रितेश उर्फ रिशु पुत्र सतीश कुमार निवासी गांव पंजुआना को गिरफ्तार कर नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 6 ग्राम 17 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए दोनों युवकों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच संबंधित थानों को सौंपी गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए दोनों युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129