रेवाड़ी में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की 429वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

रेवाड़ी। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की 429वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 19 जनवरी 2026, सोमवार को रेवाड़ी के महाराणा प्रताप चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे हवन से होगी, जबकि प्रातः 11 बजे से महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

महाराणा प्रताप जयंती समिति (रजि.) के अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन समिति ने बताया कि महाराणा प्रताप जी हिंदू धर्म, सनातन आस्था, राष्ट्र प्रेम, स्वाभिमान, बलिदान और शौर्य के प्रतीक हैं, जिनका जीवन आज भी सर्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

समिति ने आमजन से कार्यक्रम में सादर उपस्थित होकर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी को नमन करने और राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त करने का आह्वान किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129