अक्षय तृतीया पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शाहजहांपुर में भगवान परशुराम के करेंगे दर्शन,विशाल भंडारे में होंगे शामिल

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शहीदों की नगरी में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का होगा जगह जगह स्वागत

 

शाहजहांपुर। शहीदों की नगरी शाहजहाँपुर में अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव के अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय विभिन्न कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे। परशुरामपुरी में भगवान परशुराम के दर्शन करेंगे। इसके बाद

लोधीपुर स्थित आर.के. फार्म में जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जो सामाजिक सौहार्द और हिन्दू-मुस्लिम एकता का संदेश देगा। जिसमे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस

प्रदेशाध्यक्ष अजय राय के उपरोक्त कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि 19 अप्रैल को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय उपरोक्त भंडारे के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और भगवान परशुराम के

प्राकट्योत्सव के अवसर पर उनकी जन्मस्थली पर पहुंचकर पूजा-अर्चना भी करेंगे,जिससे आयोजन की सामाजिक व राजनीतिक अहमियत और बढ़ गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129