जिला ओलम्पिक संघ शाहजहांपुर के सचिव नरेंद्र कुमार त्यागी बने बरेली मंडल चयन कॉर्डिनेटर

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के तत्वाधान में गोरखपुर में होने जा रहे सीएम कप के लिए मंडलीय खोखो टीम चयन हेतु जिला ओलम्पिक संघ शाहजहांपुर के सचिव नरेंद्र कुमार त्यागी को बरेली मंडल का चयन कॉर्डिनेटर बनाया गया है जिला ओलम्पिक संघ की एक बैठक लेते हुए नरेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि गोरखपुर में 25 से 27 दिसंबर तक खो खो ओर हैंडबॉल की प्रदेश स्तर की खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी स्वयं उपस्थित रहकर खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे उन्होंने बताया कि खो-खो की गोरखपुर मंडल, आजमगढ़ मंडल, वाराणसी मंडल , प्रयागराज मंडल , चित्रकूट मंडल , लखनऊ मंडल , आगरा मंडल , अलीगढ़ मंडल , झांसी मंडल ,मेरठ मंडल , बरेली मंडल , मुरादाबाद मंडल, सहारनपुर मंडल यूपी पुलिस सशस्त्र बल आदि की सीनियर बॉयज टीम हिस्सा लेंगी बरेली मंडल की टीम का चयन ट्रायल 23 दिसंबर को सुबह 10 बजे से हरि कौशल त्यागी पब्लिक स्कूल रेलवे साइडिंग जमुही रोजा में किया जाएगा चयनित टीम 24 दिसंबर की शाम 7:00 बजे तक गोरखपुर पहुंचना सुनिश्चित करेंगी टीम में 14 खिलाड़ी + एक कोच/ मैनेजर कुल 15 सदस्य होंगे। अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि यह खेल ओर खिलाड़ियों के लिए बहुत गौरव की बात है स्वयं मुख्यमंत्री जी का आशीर्वाद खिलाड़ियों को प्राप्त होगा इस अवसर पर डॉ के डी सिंह विपिन अग्निहोत्री सचिनप्रेमी प्रमोद पाण्डेय राहुल तोमर आशू पंडित रविन्द्रसर मयंक मिश्रा अजयपाल पंकज सक्सेना आनंद कुमार प्रदीप मिश्रा गोपाल दीक्षित योगेन्द्र किशन त्यागी सुनील तिवारी आदि उपस्थित रहे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129