रिश्तों के चक्रव्यूह में उलझा परिवार: चार शादियां कर चुकी पत्नी अब पांचवें संग जाने पर आमादा, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 16 फरवरी,उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक ऐसा अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है, जिसने पुलिस प्रशासन के भी होश उड़ा दिए हैं। सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे एक पीड़ित युवक ने शिकायती पत्र देते हुए अपनी पत्नी की जो दास्तां सुनाई, उसे सुनकर वहां मौजूद हर कोई अवाक रह गया। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी जो अब तक चार शादियां कर चुकी है और अब पांचवें व्यक्ति के साथ भागने की फिराक में है।
बरनाहल क्षेत्र के निवासी इस युवक ने बिलखते हुए अधिकारियों को बताया कि महिला के रिश्तों का सिलसिला बेहद उलझा हुआ और चौंकाने वाला है। युवक के अनुसार, उक्त महिला ने सबसे पहले अपने पहले पति को छोड़ा और उसके छोटे भाई यानी अपने देवर के साथ रहने लगी। इसके बाद वह एक ट्रक चालक के प्रेमजाल में फंसकर उसके साथ चली गई। इतना ही नहीं, हैरानी की बात यह है कि इस युवक के अपने बड़े भाई से भी महिला ने शादी रचाई थी और फिलहाल वह इस युवक की पत्नी के तौर पर रह रही है।
पीड़ित पति ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी पत्नी का पेशा ही शादियां करना और फिर जेवर व नकदी लेकर रफूचक्कर हो जाना है। उसने पूर्व के चारों पतियों के घर भी इसी तरह साफ किए थे और अब वह युवक के एक रिश्तेदार के साथ भागने की योजना बना रही है। युवक ने एसपी से गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी को जाने से रोका जाए और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, क्योंकि वह घर से कीमती सामान समेटकर निकलने की तैयारी में है। मामले की गंभीरता और महिला के संदिग्ध इतिहास को देखते हुए एसपी कार्यालय ने संबंधित थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं और मामले की सत्यता का पता लगाने को कहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129