दुबई में आयोजित ‘सक्षम समिट 2025’ में भारतीय शिक्षाविद व उद्यमी राजकुमार यादव को ‘इंटरनेशनल बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

रेवाड़ी। वैश्विक मंच पर भारत की शिक्षा-उद्यमिता को नई पहचान दिलाते हुए College Study के संस्थापक एवं प्रख्यात शिक्षाविद राजकुमार यादव को प्रतिष्ठित ‘सक्षम इंटरनेशनल बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके नवाचारपूर्ण, प्रभावशाली और सतत योगदान के लिए प्रदान किया गया।यह भव्य पुरस्कार समारोह 14 दिसंबर 2025 को दुबई के प्रतिष्ठित अल खोरी स्काई गार्डन होटल में आयोजित ‘सक्षम समिट 2025’ के तीसरे संस्करण के दौरान सम्पन्न हुआ। सक्षम समिट भारत के अग्रणी उद्यमी मेंटरशिप प्लेटफॉर्म लाइफ चैंपियंस इकोसिस्टम (LCE) का प्रमुख वार्षिक आयोजन है, जिसकी स्थापना तीन बार के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक और विजनरी मेंटर डॉ. अजय शेष (MD, PhD) द्वारा की गई है।यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित हस्तियों द्वारा प्रदान किया गया, जिनमें सिंगापुर के कॉरपोरेट दिग्गज एवं हेल्थ-सेफ्टी वेलबीइंग डायरेक्टर श्री सारंग महाजन तथा प्रसिद्ध अमेरिकी लेखिका व सोशल एक्टिविस्ट सुश्री रेबेका डाहल शामिल रहीं। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने इस सम्मान की वैश्विक प्रतिष्ठा को और सशक्त बनाया।

सम्मान प्राप्ति पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राजकुमार यादव ने कहा,

“दुबई जैसे वैश्विक बिजनेस हब में यह सम्मान प्राप्त करना हमारे लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। यह अवॉर्ड हमारी संस्था की उस सोच को मान्यता देता है, जिसमें हम अंतरराष्ट्रीय स्तर के मजबूत बिजनेस सिस्टम और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह उपलब्धि डॉ. अजय शेष और LCE परिवार के मार्गदर्शन का परिणाम है, जिन्होंने हमें ‘लोकल से ग्लोबल’ बनने का दृष्टिकोण दिया।

 

‘सक्षम समिट 2025’ की थीम “सिस्टम, रणनीति और स्मार्ट विकास के माध्यम से व्यवसाय को वैश्विक स्तर तक पहुँचाना” रही। इस समिट में भारत के उभरते हुए उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया, जहाँ उन्हें ऑटोमेशन, सिस्टम-ड्रिवन ग्रोथ और ग्लोबल ब्रांडिंग की उन्नत रणनीतियों से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर LCE के संस्थापक डॉ. अजय शेष ने कहा,कि सक्षम समिट केवल सफलता का उत्सव नहीं है, बल्कि उन सिस्टम्स का सम्मान है जो सफलता को दीर्घकालिक बनाते हैं।

 

शिक्षाविद राजकुमार यादव ने ‘सिस्टम-फर्स्ट माइंडसेट’ को अपनाकर यह सिद्ध किया है कि वे वास्तव में एक ‘लाइफ चैंपियन’ हैं।”

इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान के साथ राजकुमार यादव एवं उनके द्वारा संचालित संस्था College Study अब वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

 

College Study शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। संस्था की सुव्यवस्थित काउंसलिंग प्रक्रिया ने अब तक हजारों विद्यार्थियों और वर्किंग प्रोफेशनल्स के जीवन को दिशा देकर उन्हें उच्च शिक्षा और बेहतर करियर विकल्पों तक पहुँचने में निर्णायक भूमिका निभाई है।

 

डॉ. अजय शेष द्वारा स्थापित लाइफ चैंपियंस इकोसिस्टम (LCE) भारत का एक अग्रणी और विश्वसनीय मेंटरशिप प्लेटफॉर्म है, जो उद्यमियों को अपने व्यवसाय को ऑटोमेट करने, मजबूत सिस्टम विकसित करने और वैश्विक स्तर पर विस्तार करने में सहयोग प्रदान करता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129