शाहजहांपुर में सपा ने वृक्षारोपण और मिठाई फल बांटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व PDA के महानायक अखिलेश यादव के 53 वें जन्मदिन पर जनपद के बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर एक दूसरे को पार्टी के नेताओं व पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी व जरूरतमंदों व राहगीरों को फल व मिष्ठान वितरण किए।जनपद के कई स्थानों पर वृक्षारोपण भी किया।अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी कार्यालय पर पार्टी के सभी नेताओं व पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी दीर्घायु की कामना कर 2027 के विधानसभा के चुनाव में PDA और सपा की सरकार बनवाकर अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

##इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने कहा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। समाजवादी पार्टी मानती है कि स्वच्छ और हरित पर्यावरण ही आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।आज के दिन सभी संकल्प लें कि अधिक से अधिक पेड़ लगाकर, जल संरक्षण को बढ़ावा देकर और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देंगे। अखिलेश यादव द्वारा सदैव हरियाली, विकास और जनकल्याण की राजनीति को प्राथमिकता दी गई है। जिससे प्रेरणा लेकर समाजवादी के नेता व पदाधिकारी और कार्यकर्ता पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

वे सभी कामना करते हैं कि अखिलेश यादव स्वस्थ,दीर्घायु एवं सदैव जनसेवा के लिए ऊर्जावान रहें तथा उनके नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा और अधिक मजबूत होकर प्रदेश को प्रगति एवं खुशहाली के मार्ग पर विकास की ओर बढ़ना।उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व विधायक राजेश यादव,पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा,पूर्व एमएलसी अमित यादव,सपा के जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद,सपा प्रदेश सचिव रामसूरत यादव,सपा प्रदेश सचिव विजय सिंह,सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विकास चंद्र एडवोकेट, सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी,सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप, सपा विशेष आमंत्रित सदस्य नीरज मिश्रा, सपा जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा, सपा जिला उपाध्यक्ष जिवेन्द्र कुमार बाजपेई, सपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाल, सपा जिला उपाध्यक्ष सचिन दीक्षित, सपा नेता अरविंद पाल, सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष हफीज अंसारी, सपा छात्र सभा के जिला अध्यक्ष प्रसून कुमार कनौजिया,सपा युवज़न सभा के जिला अध्यक्ष आकाश यादव,सपा जिला सचिव संतोष पाल, सपा जिला सचिव मोहम्मद फैसल, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव परवेज़ अंसारी,सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव नाजिम फारुकी, अजीम खान,नीलम,पार्वती सैनी,सविता सैनी,अखिलेश यादव, सुनील यादव,सपा युवा नेता इमरान खान, गुफरान खान, टिंकू सिंह, जबर सिंह,पूर्व सभासद असलम परवेज, तेजपाल सिंह यादव,भारत भूषण पाली, अब्दुल समद, मोहसिन खान,हिमांशु गुप्ता, अमन खान, उजैर खान, सरताज इदरीसी, हरविंदर यादव, वकार,जीशान अल्वी,सुबहान खान,अमन गुर्जर,मोहम्मद हसन,मोहम्मद हाशिम, रानू खान,आरिफ खान,फराज़ इदरीसी, देवेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट,अमरजीत कश्यप, बबल किशोर वाल्मीकि, सर्वेश यादव, अब्दुल कय्यूम,सपा जिला अध्यक्ष के प्रतिनिधि शाहनवाज आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129