मां को खुश रखने के लिए बना ‘ब्रिगेडियर’, झूठ का किला ढहा तो पहुंचा सलाखों के पीछे 

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

AFMC में चयन न होने पर मां से बोला था सफल होने का झूठ, फर्जी सैन्य अधिकारी बनकर घूमते हुए पकड़ा गया युवक

शाहजहांपुर। शहीद संग्रहालय से फर्जी ब्रिगेडियर के रूप में गिरफ्तार किए गए 20 वर्षीय आर्यन वर्मा की कहानी महज कानून तोड़ने की घटना नहीं, बल्कि एक बेटे की भावनाओं, असफलता और एक ऐसे झूठ की कहानी है जो आखिरकार उसके लिए मुसीबत बन गया। पुलिस पूछताछ में आर्यन ने बताया कि उसका सपना सशस्त्र सेना

चिकित्सा महाविद्यालय (AFMC) में डॉक्टर बनने का था। इसके लिए उसने NEET की परीक्षा भी दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। आर्यन के अनुसार उसकी मां हृदय रोग से पीड़ित हैं और वह उन्हें अपनी असफलता का दुख नहीं देना चाहता था। इसी वजह से उसने परिवार को बता दिया कि उसका चयन AFMC में डॉक्टर के रूप में हो गया है। एक झूठ को सच साबित करने की कोशिश में वह लगातार आगे बढ़ता गया। उसने नोएडा और गुरुग्राम से सेना की वर्दी व अन्य सामान जुटाया। इतना ही नहीं, पिता की टाटा हैरियर पर सेना से जुड़े प्रतीक चिह्न भी लगवा लिए और स्वयं को ब्रिगेडियर बताकर घूमने लगा। शुक्रवार को शहीद संग्रहालय में उसकी कहानी का पर्दाफाश हो गया। वहां मौजूद पूर्व सैनिकों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर सेना को सूचना दी गई। इसके बाद सदर बाजार पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां पूरा मामला सामने आ गया। घटना के बाद शहर में इस मामले की खूब चर्चा है। लोग यह जानकर हैरान हैं कि मां को खुश रखने और उनकी बीमारी के बीच उन्हें सदमा न पहुंचे, इस सोच से शुरू हुआ झूठ आखिरकार बेटे की गिरफ्तारी तक पहुंच गया। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि बेटे की गिरफ्तारी और सच्चाई सामने आने के बाद उस हृदय रोग से पीड़ित मां पर क्या बीत रही होगी। फिलहाल पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है और युवक से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129