थाना जाटूसाना पुलिस ने महेश हत्याकांड में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा निर्देश में कार्य करते थाना जाटूसाना ने गत 10/11 दिसंबर की रात को गांव नैनसुखपुरा निवासी एक व्यक्ति की हत्या के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।i

 

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव नैनसुखपुरा निवासी यशवीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

 

जांचकर्ता ने बताया की गांव नैनसुखपुरा निवासी मुखत्यार सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 10/11 दिसंबर की रात को वह खाना खाने के बाद सोने के लिए जा रहा था। इसी दौरान उनके गांव के महाबीर व उसके परिवार के सदस्यों ने जमीनी विवाद के चलते उसके भाई महेश और उनके परिवार के सदस्यों को घर में घुसकर पीटना शुरू कर दिया। जब वह और उसके परिवार के सदस्य महेश को बचाने के लिए पहुंचे, तो इन लोगों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस दौरान उसका भाई महेश चोट लगने के कारण बेहोश होकर गिर गया। उनके पड़ोसी राजबीर व दिनेश ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया,

जहां डॉक्टरों ने महेश को मृत घोषित कर दिया। जिस पर पुलिस ने मृतक के भाई मुखत्यार सिंह के बयान पर थाना जाटूसाना में हत्या सहित विभिन्न धाराओं के मामला दर्ज करके मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में संलिप्त सात आरोपी गांव नैनसुखपुरा निवासी नसीब, संदीप,

महाबीर, रामकुमार,जगदी, गजराज व धर्मेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो इस मामले में पुलिस ने सोमवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी गांव नैनसुखपुरा निवासी यशवीर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129