सेक्टर-4 में बूथ स्तरीय SIR बैठक आयोजित, अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। शक्ति केंद्र प्रमुख सेक्टर-4 आशा मखीजा के निवास स्थान पर बूथ संख्या 184, 185, 186, 187 और 188 की SIR बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी रतनेश बंसल ने SIR अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा और जिम्मेदारियों से अवगत कराया।

बैठक में समीर कालरा, महामंत्री मुकेश सारवान, नीतू चौधरी, कृपा जैमिनि, अनु बहल, डी.एम. यादव, सुरेंद्र यादव प्रधान, पवन बंसल, शिम्भु सैनी, सत्य नारायण मखीजा, राम रतन यादव सहित बूथ अध्यक्ष एवं बीएलओ-2 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान SIR अभियान को सफल बनाने तथा संगठनात्मक कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मतदाता सूची से जुड़े कार्यों को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129