व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ के नेतृत्व व्यापारियों ने निगम कार्यालय का किया घेराव

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

विकास के नाम पर अव्यवस्था से त्रस्त व्यापारी, बोले हमें पुराना शहर ही लौटा दो साहब

 

शाहजहांपुर। महानगर की जर्जर सड़कों, गलियों और गहरे गड्ढों से परेशान व्यापारियों का सब्र मंगलवार को जवाब दे गया। व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय पहुंचकर नगर आयुक्त से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। इस दौरान निगम कार्यालय का घेराव भी किया गया। श्री दुआ ने कहा कि बीते लगभग तीन वर्षों से नगरवासी टूटी-फूटी सड़कों और गड्ढों के बीच जीने को मजबूर हैं। व्यापारी विकास के विरोध में नहीं हैं, बल्कि अव्यवस्था के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। जलकल विभाग, जल निगम और नगर निगम के कार्यों में भारी लापरवाही है। जो काम दो दिन में हो सकता है, उसमें 20 दिन लगा दिए जाते हैं। गड्ढा खोदकर छोड़ दिया जाता है, फॉल्ट ढूंढने में एक-एक सप्ताह लग जाता है। बाद में गड्ढे को मिट्टी से ढक दिया जाता है, जो बैठने के बाद फिर जानलेवा गड्ढे में बदल जाती है। लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यदि यही हाल रहा तो प्रशासन “हमें हमारा पुराना शहर ही लौटा दे”, ताकि लोग सुकून से जी सकें और व्यापार कर सकें। उन्होंने कुछ दिनों के लिए जलकल विभाग और जल निगम के कार्यालय बंद करने की मांग भी उठाई। नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के भीतर चलाई जा रही इलेक्ट्रिक बसें जाम का बड़ा कारण बन रही हैं। बसों में गिनती की सवारियां होती हैं, लेकिन उनसे लाल इमली चौराहा से घंटाघर-कच्चा कटरा मार्ग पर भीषण जाम लग रहा है। शहर की संकरी सड़कों पर इन बसों का संचालन तत्काल बंद किया जाए, क्योंकि जाम का ठीकरा अंततः व्यापारियों पर ही फोड़ा जाता है। जिला महामंत्री नाजिम खां ने कहा कि नगर निगम बनने से पहले नगर पालिका व्यवस्था बेहतर थी। तब व्यापारी और आम जनता सुकून में थे। नगर निगम बनने के बाद टैक्स कई गुना बढ़ा दिए गए हैं और अब विकास प्राधिकरण बनने से समस्याएं और बढ़ने की आशंका है। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश मंत्री धर्मपाल रैना, नगर महामंत्री अतुल गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, नगर अध्यक्ष शकील अहमद, अमित पांडे, राज नारायण गुप्ता, मोहम्मद रफी, चंद्रप्रकाश गुलाटी, सतनाम सिंह चावला, राजीव गुप्ता, सुरेंद्र सेठी, शाहबाज खां, नबी हसन, तनवीर अहमद, जितेंद्र वर्मा, मुकेश गुप्ता, पुनीत रस्तोगी, रतन सक्सेना, जगदीश मोनी, राजेंद्र पाल सिंह गोल्डी, सोनू सिंह, सुल्तान अहमद खां, गौरव मेहता, अभिषेक मोहन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी पदाधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129