निशुल्क सहायक उपकरण के लिए जांच शिविर आज से

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

24 दिसंबर तक किया जाएगा जांच शिविरों का आयोजन

 

शिविर में चयनित वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यागजनों को निशुल्क कृत्रिम अंग तथा सहायक उपकरण करवाए जाएंगे उपलब्ध

 

रेवाड़ी। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एवं डीसी अभिषेक मीणा के निर्देशन में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यागजनों को निशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए जिला रेवाड़ी में 22 से 24 दिसंबर तक जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में पात्र पाए गए दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे।

 

जिला रेडक्रॉस सोसायटी सचिव बिजेंद्र सौरोत ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय वयोश्री योजना और एडीआईपी योजना के तहत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर के सहायक उत्पादन केंद्र नई दिल्ली के सौजन्य से पात्र वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को निशुल्क कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण दिए जाएंगे। इसके लिए जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नजदीक स्टेडियम कोसली और बीडीपीओ कार्यालय जाटूसाना, 23 दिसंबर को बीडीपीओ कार्यालय खंड खोल और बीडीपीओ कार्यालय खंड डहीना तथा 24 दिसंबर को कम्युनिटी हॉल मॉडल टाउन रेवाड़ी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावल में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग जनों के लिए जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

 

*पात्रों को ये सहायक उपकरण कराए जाएंगे उपलब्ध*

जांच शिविरों में पात्र पाए गए लाभार्थियों को भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर द्वारा भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए वॉकर, व्हीलचेयर, कान की मशीन, घड़ी, व्हीलचेयर कमोड सहित, सिलिकॉन फोन तकिया, नी ब्रेस, स्पाइनल स्पोर्ट, सरवाइकल कॉलर, फुट केयर किट इत्यादि सहायक यंत्र एवं उपकरण किए जाएंगे। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की एडीआईपी योजना के तहत दिव्यांग जनों को बैटरी द्वारा चालित तिपहिया साइकिल, पहिया कुर्सी, बैसाखी कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे।

 

*ये है पात्रता के लिए आवश्यक दस्तावोज*

60 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों की आय 15000 रुपये प्रतिमाह से अधिक न हो। वहीं दिव्यांगजन की आय 22500 रुपये प्रति माह से अधिक न हो। इसके अलावा आवेदनकर्ता फैमिली आईडी या पेंशन पासबुक, आधार कार्ड की फोटोकॉपी तथा दो पासपोर्ट आकार की फोटो जांच शिविर में साथ लेकर आएं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129