पंचशील सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोगों पर अत्याचार की बढ़ रही घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

पंचशील सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोगों पर अत्याचार की बढ़ रही घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन पत्र नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन पत्र में उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोगों पर अत्याचार, उत्पीड़न की घटनाओं का उल्लेख है। पत्र कहा गया कि रायबरेली में 1 अक्तूबर को दलित शख्स हरिओम वाल्मीकि की पीट-पीट कर हत्या, राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के शीतला माता मंदिर में 65 वर्षीय दलित बुजुर्ग रामपाल के साथ कथित तौर पर पेशाब चटवाने का मामला सामने आया। बस्ती ज़िले के कलवारी थाना क्षेत्र में 20 अक्तूबर को एक सवर्ण परिवार के लोगों ने दलित युवक श्रीचंद को पेड़ से बांधकर पीटा। हमीरपुर ज़िले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के सिमनौड़ी गांव में भी एक ऐसी ही घटना सामने आई है तथा कथित उच्च जाति के माने जाने वाले लोगों ने उमेश अहिरवार नामक युवक को सड़क पर रोककर पीटा और उसे जूते चाटने पर मजबूर किया। 17 अक्टूबर को जनपद शाहजहांपुर में सिंधौली थाना के गांव पैना खुर्द सुंदर नगर में गांव फेरी वाले अनुसूचित जाति के अत्यंत गरीब अंचल कुमार को ठाकुरों ने सड़क पर बेरहमी से पीटा, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दलित उत्पीड़न की घटनाओं का संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई करवाने और पुलिस को इस आशय के निर्देश जारी करने की मांग की जिससे दलित उत्पीड़न की घटनाओं पर विराम लग सके। ज्ञापन देने वालों में पंचशील सोशल वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष राम सिंह, भारतीय बौद्ध महासभा के प्रांतीय संयुक्त मंत्री महेंद्र सिंह दिनकर, विनोद कुमार विजय मस्ताना, ज्वाला प्रसाद, सुरजीत सिंह, विजयपाल, अंकुल कुमार, विमल कुमार, बुधपाल सिंह, वीर बहादुर त्यागी, करुणाकर हंस, दिव्यांशु गौतम मदनपाल, गोपाल कृष्ण आर्य, सुशील कुमार, सियाराम दिनकर, इंद्रजीत सरोज, मगरे लाल, लोकेश प्रियदर्शी, विनय राजन आशुतोष आनंद, राकेश कुमार

आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129