दिव्यांग कन्याओं के जीवन में रौशनी भरती संस्था, फिर हुआ एक भव्य विवाह समारोह

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर – शहर की सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में हमेशा आगे रहने वाली आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान ने एक बार फिर मानवीय करुणा और सामुदायिक सहयोग की मिसाल पेश की। संस्था ने शहर के एक कमजोर परिवार की दिव्यांग कन्या के विवाह की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाते हुए 29 नवंबर को उसका विवाह संपन्न कराया।

 

खिरनी बाग स्थित रामचरन लाल धर्मशाला को इस शुभ अवसर के लिए सुंदर फूलों और रोशनी से सजाया गया था। देर रात बारात के पहुंचते ही माहौल उल्लास से भर उठा। जनातियों और बारातियों ने डीजे की धुन पर खूब नृत्य किया। द्वारचार पूजन और जयमाल के कार्यक्रम ने समारोह को परंपरागत गरिमा से भर दिया। बड़े-बुजुर्गों ने नव दंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की।यह समारोह संस्था द्वारा कराया गया 128वां विवाह था। इससे पहले भी संस्था 127 कमजोर परिवारों और दिव्यांग कन्याओं के विवाह संपन्न करा चुकी है। सेवा और समर्पण की यह परंपरा शहर में एक प्रेरक मिसाल बन चुकी है।

 

शुक्रवार को धर्मशाला में पूरी रस्में विधिवत संपन्न की गईं। जयमाल के उपरांत समिति की ओर से बारातियों और अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया गया। संस्था के प्रदेश सचिव नीरज बाजपेई ने सभी आगंतुकों को भोजन कराया।देर रात आचार्य जी द्वारा हवन-पूजन सम्पन्न कराया गया और पवित्र अग्नि के साक्षी में फेरे करवाए गए। इसके बाद कन्या को गृहस्थी के उपहार देकर भावुक माहौल में विदाई दी गई।

भव्यता और सरलता के संतुलन से सजाए इस आयोजन की सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की। संस्था की यह पहल उन परिवारों के लिए आशा की वह लौ है, जो आर्थिक या शारीरिक कठिनाइयों के कारण अपनी बेटियों का विवाह नहीं कर पाते

विवाह समारोह में मुख्य रूप से समिति के मुख्य संरक्षक हरि शरण बाजपेई प्रदेश सचिव नीरज वाजपेयी प्रदेश अध्यक्ष मीनाक्षी अग्निवेश

गौरव त्रिपाठी सोनू अवस्थी मोनि मिश्रा अखिलेश सिंह कुशाग्र पंडित लक्ष्मीकांत मिश्रा ओम प्रकाश यादव मंडल अध्यक्ष नलिनी ओमर रेनू गुप्ता नीति सक्सेना सरिता मिश्रा अर्चना अग्निहोत्री मधु श्रीवास्तव मीनू गुप्ता संगीता अग्रवाल प्रेम नारायण हरीश बजाज संगीता मोहन रमन गुप्ता गरिमा बाजपेई मून शर्मा वेद प्रभा वाजपेई शांतनु सिम्मी सिंह अभय राज शक्ति शर्मा महिमा शुक्ला।निधि बहल,उषा मिश्रा , रिधि बहल ,विनंती देवास जागृति ग्रुप फाउंडेशन का सहयोग रहा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129