उपचारशाला रामतलाई में प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान का आयोजन

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

नगर परिषद रेवाड़ी के सदस्य रहे उपस्थित

 

रेवाड़ी। उपचारशाला रामतलाई में बुधवार को प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नगर परिषद रेवाड़ी की ओर से कृष्ण तथा कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपचारशाला में प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों की जानकारी दी गई।

 

गौ रक्षक अमन ने बताया कि उपचारशाला में पशुओं के लिए नियमित रूप से हरा चारा तथा सब्जियां स्थानीय सब्जी मंडी से लाकर उपलब्ध कराई जाती हैं। गोबर का उपयोग खाद के रूप में किया जाता है, जिससे प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण होता है। उन्होंने कहा कि पूरी उपचारशाला को प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए विशेष ध्यान दिया जाता है।

 

पशुओं के उपचार में उपयोग होने वाली डिस्पोज़ल सिरिंज व अन्य सामग्री को सुरक्षित ढंग से निपटाने के लिए धारूहेड़ा स्थित एक निजी कंपनी के साथ टाई-अप किया गया है, जो इनका संग्रहण कर उचित निस्तारण करती है। उपचारशाला प्रबंधन प्लास्टिक के उपयोग से बचने के साथ-साथ जहां अनिवार्य उपयोग होता है, वहां उसका सुचारू रूप से समाधान सुनिश्चित करता है।

 

कार्यक्रम में गौ रक्षक अमन यादव, संदीप, आदित्य, सुनील, राजकुमार, सोमवीर, निखिल सहित अन्य कई सदस्य उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129