उ.प्र.उद्योग व्यापार मंडल शाहाबाद एवं प्रतिध्वनि एक गूँज संस्था के सहयोग से मना रक्षासूत्र बंधन कार्यक्रम

शाहाबाद (हरदोई)। नगर स्थित आर एन मैरिज हाल में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एवं प्रतिध्वनि एक गूँज संस्था के द्वारा रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे उपजिलाधिकारी शाहाबाद पूनम भास्कर एवं नायब तहसीलदार आकांक्षा अग्निहोत्री मौजूद रहीं।उपजिलाधिकारी महोदया के साथ इस कार्यक्रम में आमंत्रित कोतवाली शाहाबाद की सभी महिला पुलिस कर्मी एवं सरकारी हॉस्पिटल की सभी स्टॉफ नर्स ने संगठन के सभी भाइयों को राखी बाँधी। पूनम भास्कर ने कहा कि संस्था और व्यापार मंडल का यह प्रयास सराहनीय है और महिलाएं जो पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है ,अवकाश न मिलने के कारण अपने घर नही जा पाती है उन्हें ऐसे कार्यक्रमों द्वारा खुशी मिलती है।उन्होंने बताया कि पहले भाई अपनी बहनों को सुरक्षित रखने का वचन देते थे लेकिन आज विभिन्न विभागों में कार्यरत बहनें भी अपने परिवार की सुरक्षा का उत्तरदायित्व संभालती है। व्यापार मंडल द्वारा कुछ वर्षों से रक्षाबंधन पर कार्यक्रम किया जा रहा है और आगे भी जारी रहेगा। प्रतिध्वनि संस्था द्वारा महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा के लिए समय समय पर कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहेंगे।
इस कार्यक्रम को व्यापार मंडल के संरक्षक डॉक्टर मुरारी लाल गुप्ता,संजय मिश्रा बबलू,अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता,व्यापार मंडल महामंत्री संजीव बांगा, कोषाध्यक्ष छुन्नाभाई ,एवं प्रतिध्वनि एक गूँज के संस्थापक सदस्य शरद दीक्षित के द्वारा संबोधित किया गया। महिलापुलिस कर्मी,स्वास्थ्य विभाग से महिलाकर्मी ने सभी को राखियां बांधी और मिलकर खुशी बांटी।

कार्यक्रम में प्रमुख डा महेश राठौर, साध्वी कमलेश जी, अरमान खान ,रामू राठौर, सतीश राठौर, श्यामांश द्विवेदी, राजेश रस्तोगी, फैज़ान खान, सुल्तान खान, कार्तिक बांगा एवं प्रतिध्वनि एक गूंज संस्था से अध्यक्ष विशाल गुप्ता, रविन्द्र शुक्ला, विवेक मिश्र,श्याम सिंह ,गोविन्द सिंह आदि सदस्य और बहुत से व्यापारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129