गांव पैरार शाहपुर में बुखार के प्रकोप से दो की मौत घर-घर बुखार से लोग हुए ग्रस्त।

राजवीर सिंह यादव संवाददाता करहल, मैनपुरी

मैनपुरी /करहल! जनपद के विकासखंड बरनाहल क्षेत्र के ग्राम पैरार शाहपुर बीते कई दिनों से बुखार का प्रकोप चल रहा है! बुखार से अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है! प्रत्येक घर में लोग बुखार से पीड़ित चल रहे हैं !जिसमें महिलाएं बच्चे बालिकाएं बुजुर्ग युवाओं को बुखार ने अपने आगोश में ले लिया है! कई घर तो ऐसे भी है! जिनमें सभी सदस्य बुखार से बीमार पड़े हुए हैं! कोई किसी की देखरेख नहीं कर पा रहा है !भयंकर बुखार के चलते अब तक गांव में एक महिला सोमवती यादव पत्नी हरिओम यादव की मौत हो चुकी है !तथा वही गजराज सिंह दिवाकर पुत्र राम धुन आयु 58 वर्ष की सैफई अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है! पूरे गांव में बुखार के चलते दहशत उत्पन्न हो गई है स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा दिए गए उपचार से लोगों को फायदा नहीं मिल रहा है ,! इस वजह से लोग अपने परिजनों का इलाज कराने के लिए करहल, इटावा, सिरसागंज ,फिरोजाबाद, आगरा, में प्राइवेट चिकित्सकों के यहां इलाज कराने को मजबूर हैं! स्वास्थ्य विभाग की टीमें द्वारा जांच में अभी यह स्पष्ट नहीं कर पा रहीं हैं कि लोगों को कौन सा फीवर आ रहा है !यह ग्रामीण लोगों का कहना है !इस वजह से लोगों को जहां सुविधा दिखाई दे रही है! मही अपने मरीज का उपचार करने के लिए ले जा रहे हैं! ग्रामीणों ने बताया कि गांव में शुभम यादव पुत्र महेश चंद्र यादव आयु 22 वर्ष, उदयवीर सिंह पुत्र अनवर सिंह आयु 39 वर्ष ,कुमारी रचना पुत्री कप्तान सिंह यादव 18 वर्ष, कुमारी सुजुकी पुत्री दिनेश चंद्र आयु 22 वर्ष, कुमारी राखी पुत्री दिनेश चंद्र यादव आयु 15 वर्ष, सुशीला देवी पत्नी महेश चंद्र ,बबीता देवी आयु 50 वर्ष ,जितेंद्र पुत्र रणवीर सिंह ,अनीता देवी पत्नी नीरज कुमार यादव आयु 38 वर्ष ,ये सब बुखार से लगभग 10 दिन से बीमार चल रहे हैं! बुखार थमने का नाम नहीं ले रहा है !,एक को छोड़कर दूसरे को आ जाता है ! बुखार से पीड़ित लोग चार पाईयों पर पड़े जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं !इसलिए पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है बताया जाता है कि 300 से अधिक लोग बुखार से ग्रस्त चल रहे हैं! आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में स्थित सरकारी और प्राइवेट एमबीएस पब्लिक स्कूल व अन्य विद्यालयों में जाकर स्कूली बच्चों को डेंगू और वायरल फीवर से बचने के उपाय बताएं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि वायरल फीवर लोगों को आ रहा है! इस फीवर पर जल्दी काबू पा लिया जाएगा स्वास्थ्य विभाग की टीम में अपने अनुसार लोगों को ट्रीटमेंट उपलब्ध करा रहे हैं!

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129