सहयोग संस्था ने कैंप का आयोजन कर चाय के साथ— साथ किया कंबलो का वितरण

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

सहयोग संस्था ने कैंप का आयोजन कर चाय के साथ— साथ किया कंबलो का वितरण :: जनपद शाहजहांपुर की समाजसेवी संस्था सहयोग के पदाधिकारियो ने महानगर के सुभाष चंद्र बोस चौराहे पर कैंप लगाकर सभी राहगीरों को सर्दी से बचने हेतु गर्मा गर्म चाय पिलाई और साथ में कंबलों का वितरण भी किया । राहगीरों ने चाय पीकर ब कंबल प्राप्त कर संस्था के पदाधिकारियो को आशीर्वाद दिया , इस मौके पर कैंप की आयोजक संगीता गुप्ता ने कहा कि अच्छा करो तो अच्छा होगा , नर सेवा ही नारायण सेवा है , इसलिए हम जितने दिन के लिए भी इस दुनिया में आए हैं हम सभी को अच्छे कार्य अवश्य ही करने चाहिए । संस्था के संस्थापक अनिल गुप्ता प्रधान ब शाहनवाज खा एडवोकेट ने बताया कि पूरे सर्द मौसम में हमारी सहयोग संस्था की ओर से महानगर में लगातार इस तरह के कैंप का आयोजन किया जाएगा । कैंप के आयोजन में संस्था की , डायरेक्टर शालू यादव, सैय्यद अनवर,अध्यक्ष रजनी गुप्ता,महासचिव विकास सक्सेना, कोषाध्यक्ष महेंद्र दुबे , विधिक सलाहकार एडवोकेट सफीकुद्दीन अंसारी , सहित अंकुश गुप्ता,सरदार हरजीत सिंह,ममता यादव , राजेश ,बलवीर,सतीश,यशपाल सिंह,श्रीकांत दीक्षित,अनिरुद्ध,सागर, लड्डन अली,सबाब, सुधीर,आदि लोग मौजूद रहे ।।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129