भावांतर में धोखा, मुआवज़े में देरी, मंडियों में अव्यवस्था, धान में घोटाला—भाजपा सरकार की किसान-विरोधी नीतियाँ उजागर : नेहरा

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

रेवाड़ी। जेजेपी किसान प्रकोष्ठ रेवाड़ी के जिलाध्यक्ष जगदीश नेहरा ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा का किसान आज भीषण संकट में है और उसकी जिम्मेदार मौजूदा सरकार है, जिसने किसानों को आश्वासन तो दिए, लेकिन निभाए नहीं। उन्होंने कहा कि किसान आज “खेतों में भी परेशान है और मंडियों में भी”, परंतु सरकार उनकी पीड़ा को अनदेखा कर रही है।

 

नेहरा ने बाजरे की 575 रुपये भावांतर भरपाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार ने किसान को भरोसा दिया, लेकिन बाद में वही भरोसा तोड़ दिया। किसान लंबे समय से इसकी प्रतीक्षा कर रहा है, परंतु अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाढ़ से फसलें तबाह हो गईं, खेत उजड़ गए और किसान कर्ज में डूबता चला गया, लेकिन सरकार राहत राशि देने में असमर्थ दिखाई दे रही है।

मुआवज़े में देरी को नेहरा ने सरकार की “किसानों के प्रति संवेदनहीनता” बताया।

 

मंडियों की अव्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस बार हालात बदतर रहे—तौल में गड़बड़ी, खरीद की धीमी गति, भुगतान में देरी और किसानों को घंटों लाइनों में खड़ा रहना पड़ा। यह सब सरकार की लापरवाही का प्रमाण है।

 

नेहरा ने प्रदेश में हुए धान घोटाले को किसान की मेहनत पर डाला गया “सबसे बड़ा डाका” बताया। उनका कहना है कि इस घोटाले की गूंज पूरे प्रदेश में है, लेकिन सरकार की चुप्पी बताती है कि घोटालेबाजों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है।

 

उन्होंने कहा कि जेजेपी किसान प्रकोष्ठ किसानों की आवाज को दबने नहीं देगा।

नेहरा ने चेतावनी दी—

“यदि सरकार ने भावांतर भरपाई, बाढ़ राहत, मंडियों में सुधार और धान घोटाले पर तत्काल कदम नहीं उठाए, तो जेजेपी किसान प्रकोष्ठ किसानों के हक के लिए सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगा।”

 

अंत में उन्होंने कहा कि किसान का हक कोई नहीं खा सकता, और जो खाएगा, उसे जवाब देने के लिए जेजेपी तैयार है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129