काली माता मंदिर संत फकीर धाम में भव्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह, निकली कलश यात्रा

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी।शहर के नाईवाली चौक स्थित मोहल्ला सराय बलभद्र में काली माता मंदिर संत फकीर धाम में धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ मां महाकाली, भगवान गणेश, रेवती-बलराम, नरसिंह भगवान, काल भैरव, पंचमुखी हनुमान, राधा-कृष्ण एवं गुरु गोरखनाथ की मूर्तियों की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई।

प्रमुख आचार्य पुरुषोत्तम शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ एवं मूर्तियों का पूजन कराया। इससे पूर्व एक दिन पहले मंदिर प्रांगण से भव्य नगर भ्रमण एवं कलश यात्रा निकाली गई, जो नाईवाली होते हुए भार्गव मार्ग व आर्य समाज मंदिर रोड से होकर पुनः मंदिर परिसर में पहुंची। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति ने भाग लेकर धर्म और श्रद्धा का परिचय दिया।

कार्यक्रम में दड़ौली आश्रम के महंत स्वामी समर्पणानंद जी महाराज एवं दिनेश कुमार (डीके रियल एस्टेट) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने कलश यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा के पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में चेयरमैन राजकुमार कतोपुरी एवं पुष्पा शास्त्री मौजूद रहे। मंदिर के महंत अभय सिंह महाराज ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और मंदिर कमेटी की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यह हरियाणा का पहला रेवती-बलराम मंदिर है, जो ऐतिहासिक महत्व रखता है। मान्यता है कि इसी स्थल पर भगवान बलराम की बारात रुकी थी और स्वयं भगवान श्रीकृष्ण भी यहां पधारे थे।

इस अवसर पर बड़े गुरु देव गिरी महाराज, संत कमल नाथ, संत प्रीतम गिरी, संत ग्रोवर नाथ, पंडित मुकेश शास्त्री, समाजसेवी प्रथम अग्रवाल, सुरेश शर्मा हलवाई, ब्रह्म बूढ़पुर, रमाशंकर शर्मा, लालचंद सैनी सहित अनेक संत-महात्मा, गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में हर्षित, अंश, राधे, नवीन, मिंटू, दीपक, मनीष, हेमंत, कुशाल, चोटी, मुकेश, पंकज, हर्ष, अंशु, यूवी, नमन, नरेंद्र नाथ, नितिन, हिमांशु व मोहित रामपुरा सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129