शाहजहांपुर में टप्पेबाजी के गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

महिला सरगना लक्ष्मी समेत चार महिलाओं सहित 7 सदस्य गिरफ्तार

 

ई-रिक्शा में सफर करती महिलाओं को बनाता था निशाना

 

शाहजहांपुर। जिले के थाना जलालाबाद पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में ई-रिक्शा में यात्रा कर रही महिलाओं को निशाना बनाने वाले अंतरजनपदीय गैंग का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने गैंग के 7 शातिर अभियुक्तों/अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह सुनियोजित तरीके से सार्वजनिक वाहनों, खासकर ई-रिक्शा में सफर करता था और मौका मिलते ही महिलाओं के बैग व पर्स से सोने-चांदी के जेवर, नगदी व कीमती सामान पार कर देता था। विरोध करने पर आरोपी चाकू दिखाकर महिलाओं को डराते-धमकाते थे।गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, 4 मोबाइल फोन, 2 अवैध चाकू तथा एक TVS अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पूछताछ में गैंग द्वारा की गई कई वारदातों का खुलासा हुआ है, जिनमें जलालाबाद और खुटार क्षेत्र की घटनाएं शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सख्ती साफ नजर आ रही है और आमजन में भरोसा बढ़ा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129