आरकेवीवाई स्कीम के तहत किसानों के कृषि यंत्रों का किया गया भौतिक सत्यापन

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। सहायक कृषि अभियन्ता दिनेश शर्मा ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा आरकेवीवाई स्कीम वर्ष 2025-26 के फसल अवशेष प्रबंधन घटक के तहत मंगलवार को खण्ड कृषि अधिकारी कार्यालय जाटुसाना में व अनाज मंडी रेवाड़ी में सुपर सीडर कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन किया गया।

सहायक कृषि अभियन्ता दिनेश शर्मा ने बताया कि आरकेवीवाई स्कीम वर्ष 2025-26 के फसल अवशेष प्रबंधन घटक के कृषि यंत्रों पर किसानों को 50 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध करवाने के लिए विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसके उपरान्त उपायुक्त महोदय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में किसानों को अनुदान उपलब्ध कराने के लिए चयन लिया गया था। निर्धारित तिथि तक कृषि यंत्र खरीदकर पोर्टल पर बिल अपलोड करने वाले चयनित किसानों का जिला स्तरीय कमेटी के द्वारा मंगलवार को सुपर सीडर कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन किया गया। जिसमें खंड कृषि अधिकारी कार्यालय जाटुसाना में 27 व अनाज मंडी रेवाड़ी में 02 सुपर सीडर कृषि यंत्रों का भौतिक किया गया। जिला स्तरीय कमेटी में सहायक कृषि अभियन्ता दिनेश शर्मा, उत्पाद एवं कराधान अधिकारी नरेश चौधरी, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, रामपुरा डा. विश्वजीत, सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी डा. कुरडाराम व कनिष्ठ अभियन्ता जोगेंद्र पाल सदस्य शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129