मैनपुरी: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 22 जोड़े बंधे शादी के बंधन में, विधायक और डीएम ने दिया आशीर्वाद

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 23 मार्च, पूर्व मंत्री, विधायक भोगांव राम नरेश अग्निहोत्री ने नव-निर्माण के 09 वर्ष कार्यक्रम के उपलक्ष्य में ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी के बंधन में बंधे 22 नव-दंपतियों को सफल, सुखमय जीवन का आशीर्वाद देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार की प्राथमिकता “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के सिद्धांत पर आधारित है, समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है, प्रदेश में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार एवं बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में अभूत-पूर्व कार्य किए गए हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव जन-जीवन में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। उन्होने कहा कि 2017 से पूर्व प्रदेश को जहां दंगों, अव्यवस्था के लिए जाना जाता था वहीं आज प्रदेश अमन-चैन, शांति, सुशासन का प्रतीक बन चुका है, कानून व्यवस्था की स्थिति मजबूत होने के कारण विकास कार्यों को नई गति मिली है, आमजन के जीवन स्तर में निरंतर सुधार हो रहा है। उन्होने कहा कि जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने जा रहा है, जिसका पहला चरण शीघ्र ही राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा, परियोजना के पूर्ण रूप से विकसित होने के बाद प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होने कहा कि मुख्ययमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब, जरूरतमंद परिवारों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही है, वरिष्ठ अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में बैंड-बाजे के साथ गरिमामय वातावरण में विवाह संपन्न कराए जा रहे हैं, इससे न केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग मिलता है बल्कि समाज में समानता और सामाजिक समरसता का भी संदेश जाता है।

जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में सरकार की योजनाएं व्यक्ति के जीवन के प्रत्येक चरण को स्पर्श कर रही हैं, जन्म के बाद शिशु की देखभाल से लेकर उसके पोषण, शिक्षा और विकास तक सरकार द्वारा निरंतर योजनाएं संचालित हैं, आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से 06 माह से लेकर 03 वर्ष तक के बच्चों की देखभाल, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं का ध्यान रखा जाता है, बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा का आधार मजबूत किया जा रहा है, प्राथमिक विद्यालयों में मिड-डे मील जैसी योजनाएं बच्चों के पोषण और शिक्षा दोनों को सुनिश्चित करती हैं, समग्र रूप से देखा जाए तो आज ऐसा कोई भी चरण नहीं है, जहां सरकारी योजनाएं आमजन के साथ न खड़ी हों, जीवन के हर पहलू में चाहे वह शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार या सामाजिक सुरक्षा हर क्षेत्र में योजनाएं संचालित हैं और उनका लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए पूरा प्रशासनिक तंत्र सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। उन्होने कहा कि आज की योजनाओं की विशेषता उनकी व्यापकता और पारदर्शिता है, सुनिश्चित किया जा रहा है कि बिना किसी प्रकार की बाधा या विलंब के पात्र व्यक्तियों तक लाभ सीधे पहुंचे। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वह केवल स्वयं योजनाओं का लाभ लेने तक सीमित न रहें बल्कि समाज के अन्य पात्र व्यक्तियों तक भी योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं, सामाजिक प्राणी होने के नाते प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह जरूरतमंद लोगों को जागरूक करे, ताकि वह भी इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने नव-विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं सफल दाम्पत्य जीवन की कामना की। उन्होने कहा कि भव्य-दिव्य अलौकिक कार्यक्रम में जिन गरीब बेटियों की शादी संपन्न हुई है, यह सभी के लिए गौरव का क्षण है, नव-विवाहित जोड़े जीवन में निरंतर प्रगति करें तथा समाज के लिए प्रेरणा बनें। मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने कहा कि पूर्व मे योजना के अंतर्गत रू. 51 हजार की सहायता राशि दी जाती थी, जिसे बढ़ाकर अब रू. 01 लाख कर दिया गया है, इसमें रू. 60 हजार की धनराशि सीधे कन्या के बैंक खाते में जमा की जाती है, रू. 25 हजार से उपहार स्वरूप गृहस्थी के आवश्यक सामान उपलब्ध कराए जाते हैं, रू. 15 हजार विवाह समारोह के आयोजन, भोजन व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं पर प्रति जोड़ा व्यय किया जा रहा है।

इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया, अरविन्द तोमर, विमल पाण्डेय, जयपाल सिंह चौहान, विजेन्द्र सिंह चौहान के अलावा परियोजना निदेशक सतेन्द्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र गौर ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129