दिनांक 1 दिसंबर 2025 को सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन श्री तनवीर खान के नेतृत्व में एक सपा का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक श्री राजेश द्विवेदी से मिलकर ज्ञापन सौप कर उक्त लोगों की समस्याओं के समाधान की मांग की

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

जनपद शाहजहांपुर के पतंग उड़ने वाले व पतंग बनाने वाले व सादा कॉटन वाला मांझा बेचने वाले लोगों को शाहजहांपुर पुलिस द्वारा अवैध रूप से परेशान करने व उनकी गिरफ्तारी करने के विरोध में आज दिनांक 1 दिसंबर 2025 को सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन श्री तनवीर खान के नेतृत्व में एक सपा का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक श्री राजेश द्विवेदी से मिलकर ज्ञापन सौप कर उक्त लोगों की समस्याओं के समाधान की मांग की….!

 

इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी से कहा कि जनपद शाहजहांपुर में (पचासो) वर्षों से पतंग उड़ाने के टूर्नामेंट जनपद शाहजहांपुर में होते चले आए हैं ये लोग चाइनीज मांझे का इस्तेमाल नहीं करते हैं ये लोग सादा कॉटन वाले मांझे का इस्तेमाल करते हैं और खुले मैदान में जहां आबादी वाला क्षेत्र नहीं होता है वहां पर ही पतंग उड़ाने का काम करते हैं उन्होंने कहा पुलिस द्वारा पतंग उड़ाने वालों पर रोक लगाने से उन गरीब लोगों की रोजी-रोटी चली जाएगी जो लोग घरों पर पतंग बनाकर पतंग बेचने का काम करते हैं और सादा कॉटन वाला मांझा बेचने का काम करते हैं लेकिन जो लोग सादा कॉटन वाला मांझा इस्तेमाल कर रहे हैं उन लोगों पर रोक ना लगाई जाए उन्होंने पुलिस अधीक्षक को बताया कि लगभग एक सप्ताह पहले शाहजहांपुर के मोहल्ला ककरा काकर कुंड में नदी के पास रेतीले इलाके में बरेली और शाहजहांपुर की टीम पतंग बाजी कर सादा कॉटन वाले मांझे का इस्तेमाल कर पेज लड़ा रहे थे तभी शाहजहांपुर कोतवाली पुलिस ने सभी का सादा कॉटन वाले मांझे की चर्खियां व पतंगे जप्त कर ली थी और तीन लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया था तभी पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने थाना कोतवाली के पुलिस इंस्पेक्टर को फोन पर वार्ता कर कहा कि किसी को अनावश्यक रूप से परेशान करने को मना किया और जप्त किए गए सामान को वापस करने को कहा इस पर सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने पुलिस अधीक्षक से कहा कि पुलिस चाइनीज मांझे पर रोक लगाए लेकिन जो लोग सादा कॉटन वाला मांझा इस्तेमाल कर रहे है उन पर पुलिस रोक ना लगाए और इन लोगों को पतंग उड़ाने से भी ना रोका जाए….!

 

इस मौके पर सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी,नासिर खान,जुगनू,सिद्दीक खान, संजीव कुमार,हम्माद अली, जितेंद्र कुमार, यश मौर्य, तजम्मुल हुसैन, आदिल, मनसुब खान, चंदू, सुनील, हाजी शाज़ेब, नुसरत उल्ला,राजू सरदार,फहीम,नदीम खान,सोनू मौर्य,कपिल, जहांगीर अक्षय,असलम खान,प्रतीक,रानू खान, गुफरान अल्वी आदि मौजूद रहे….!

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129