विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के नागरिक होने पर हमें गर्व : अभिषेक मीणा

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

‘माई इंडिया माई वोट’ थीम के साथ रेवाड़ी में मनाया गया 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस

 

रेवाड़ी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रविवार को जिले में ‘माई इंडिया माई वोट’ थीम के साथ 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

डीसी अभिषेक मीणा ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का नागरिक होने पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने मतदाताओं से आह्वान किया कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग सोच-समझकर, बिना किसी प्रलोभन, भय या लालच के राष्ट्रहित में करें।

कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मतदाताओं को लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव की गरिमा को अक्षुण्ण रखने तथा धर्म, जाति, वर्ग, समुदाय या भाषा जैसे किसी भी प्रभाव से दूर रहकर सभी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र को सशक्त बनाना, मतदाता जागरूकता बढ़ाना और हर नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि संविधान ने प्रत्येक नागरिक को अपने मत के माध्यम से प्रतिनिधि चुनने का अधिकार दिया है। सही प्रतिनिधि का चुनाव कर हम समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना की स्मृति में प्रतिवर्ष मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य जागरूक, नैतिक एवं सहभागी चुनावी प्रक्रिया को प्रोत्साहित करना है। मतदान लोकतंत्र का महापर्व है, जिसमें प्रत्येक मतदाता को उत्साहपूर्वक भाग लेना चाहिए। वोट का कोई मोल नहीं होता, इसलिए इसे किसी भी लालच से प्रभावित हुए बिना प्रयोग करना चाहिए।

इस अवसर पर ‘माई इंडिया माई वोट’ विषय पर जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ एवं अन्य कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में एसडीएम सुरेश कुमार, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल, नायब तहसीलदार (चुनाव) अजय यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

पूरी पारदर्शिता से होती है चुनाव प्रक्रिया : डीसी

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि देश में मतदान से लेकर मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाती है। ईवीएम के माध्यम से मतदान एवं मतगणना आयोग की हिदायतों के अनुसार होती है, जिसमें किसी भी स्तर पर खामी की कोई गुंजाइश नहीं रहती।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129