व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा का शाहजहांपुर आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर इकाई की सराहना की, बोले जल्द दूर होगी अन्य समस्याएं

ऑनलाइन ट्रेड्स के लिए भी कानून बने, चल रहे प्रयास: मुकुंद

 

शाहजहांपुर। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा गया कि संगठन के बल पर जिस तरीके से फूड लाइसेंस को आजीवन करवाया है। उसी तरीके से वह आगे की समस्याओं के लिए भी प्रदेश सरकार केंद्र सरकार से लगातार वार्ता कर रहे हैं।

#यहां आये प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि वह अभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले और उनसे कहा कि जिस तरीके से किसानों को बीमा फसल योजना का लाभ मिलता है। इस तरीके से हमारे व्यापारियों को भी आपदा प्राकृतिक आपदा या आज के द्वारा नुकसान होने पर जीएसटी विभाग द्वारा सहायता मिलनी चाहिए। ऑनलाइन के व्यापार के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से लगातार बातचीत चल रही है कि जिस तरीके से हमारे व्यापारियों पर कानून बने हुए हैं। ऑनलाइन व्यापारियों पर भी अंकुश लगना चाहिए, ताकि वह एमआरपी से काम रेट्स पर माल ना दे सकें।

 

#उन्होंने बताया कि जीएसटी रजिस्ट्रेशन के लिए प्रदेश द्वारा बार-बार दबाव बनाया जा रहा है कि व्यापारियों का जीएसटी में रजिस्ट्रेशन कारण जाना चाहिए। उनको व्यापार मंडल द्वारा अवगत कराया यदि जीएसटी रजिस्ट्रेशन करवाने वाले व्यापारी को आयुष्मान योजना का लाभ मिले मिल जाए तो हमारे सभी व्यापारी जो जीएसटी में आते हैं। वह खुद व खुद अपना उसका रजिस्ट्रेशन करवा लेंगे। इनकम टैक्स में यही व्यापारी को भी सहायता मिलनी चाहिए रेलवे में सीनियर सिटीजन को जो सुविधा पहले मिलती थी। वह बंद हो गई थी। उसे दोबारा लागू करना चाहिए, ताकि हमारे सीनियर सिटीजन को इसका लाभ मिल सके।

 

#प्रदेश अध्यक्ष ने शाहजहांपुर की इकाई की तारीफ करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हमारे जिला अध्यक्ष दुआ की अध्यक्ष अध्यक्षता में यह इकाई प्रदेश में बहुत अच्छा कार्य कर रही है। अंत में उन्होंने सभी व्यापारियों का धन्यवाद किया। नव वर्ष, नवरात्र व ईद की बधाई दी।

 

#जिलाध्यक्ष कुलदीप दुआ ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि शाहजहांपुर का व्यापारी हमेशा जो भी प्रदेश द्वारा आदेश कार्यक्रम दिया जाता है उसको पूर्ण रूप से करता है।ऑनलाइन के व्यापार के कारण नगर के छोटे व्यापारियों का काम प्रभावित हो रहा हैं। इस पर हमारे प्रदेश द्वारा केंद्र सरकार के मंत्रियों से मिलकर कुछ अंकुश लगाना चाहिए। मंडी समिति पर एक राष्ट्र एक शुल्क का ही लगना चाहिए। नगर उपाध्यक्ष विजय तुली ने कहा कि प्रदेश में जिस तरीके से गवर्नमेंट द्वारा रिटायर होने पर पेंशन का प्रावधान है। व्यापारियों को भी इसका लाभ मिलना चाहिए। उन्हें भी 60 साल के बाद विभाग द्वारा पेंशन के रूप में कुछ सहायता प्रदान करनी चाहिए।

 

#नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा जो व्यापार मंडल के द्वारा फूड लाइसेंस आजीवन बनने पर जीत हुई है उसका पूरा विवरण किस तरीके से वह लागू होगा हम लोग को संज्ञान में होना चाहिए। जिला महामंत्री नाजिम खान ने कहा कि इनकम टैक्स इनकम देने वाले व्यापारी को सरकार द्वारा रेलवे व रोडवेज में रियायत मिलनी चाहिए। आयुष्मान योजना का लाभ भी मिले। नगर महामंत्री अतुल गुप्ता ने कहा कि जिन व्यापारियों का जीएसटी में रजिस्ट्रेशन हो उन व्यापारियों को आयुष्मान योजना का लाभ मिलना चाहिए।

 

#बता दें कि शाहजहांपुर नगर में प्रदेश में चल रहे कार्यक्रम के तहत सुबह 11:30 बजे दुआ मोटर्स लोदीपुर पहुंचे। जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ, सतनाम सिंह चावला, अतुल गुप्ता, रोहित अग्रवाल, प्रेम नारायण, सुरेंद्र सेठी, सुल्तान अहमद, धर्मपाल रैना, चंद्रप्रकाश गुलाटी मुकेश गुप्ता, जितेंद्र वर्मा, राकेश वर्मा, विजय तुली, राजन चोपड़ा, राजेंद्र पाल सिंह गोल्डी, संजय मिश्रा, शाहनवाज खान, सतीश, दिनेश अग्निहोत्री, कपिल गुप्ता, शशि अग्निहोत्री, रमेश गंभीर, सौरभ चौहान, जगदीश, पुनीत रस्तोगी, अभिषेक मोहन शकील अहमद, कमल हसन व्यापारियों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।

 

#उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सभी व्यापारी साथियों के साथ चार्ली रेस्टोरेंट लोदीपुर में आए। यहां सभा को संबोधित किया। जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने सभा की अध्यक्षता की। संचालन नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने किया। व्यापारी साथियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129