पुवायां विधायक चेतराम ने ओलावृष्टि से प्रभावित कृषको को राहत सहायता राशि चेक किए वितरित

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। जिले के पुवायां विधानसभा में ओलावृष्टि/बेमौसम भारी बरसात के कारण फ़सल क्षति से प्रभावित कृषकों को राहत सहायता की धनराशि/चेक वितरण जनप्रिय पुवायाँ भाजपा विधायक चेतराम द्वारा आज पुवायाँ तहसील सभागार में किया गया।

इस मौके पर उपस्थित 33 लाभार्थियों को चेक वितरित कर विधायक जी ने उत्तर प्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गांव गरीब किसान के साथ कंधे से कन्धा मिला कर ख़डी है। अन्नदाता किसान को हर तरह से मदद मुहैया कराई जाएगी।

शासन से 477 लाभार्थियों को लगभग 47 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान की गयी।

इस मौके पर उनके साथ में उपजिलाधिकारी सदानंद सरोज, तहसीलदार पुवायाँ सहित प्रभावित क्षेत्रों के लेखपालगण तथा लाभार्थीगण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129