बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट के तहत वेस्ट मटेरियल के लिए रावमावि पाल्हावास में प्रदर्शनी का आयोजन

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट के तहत वेस्ट मटेरियल के लिए शहीद रविंद्र कुमार पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाल्हावास में प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। प्रिंसिपल शोभा भारद्वाज ने बताया कि कक्षा 6 से कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने हस्तनिर्मित सामग्री वेस्ट मटेरियल से विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाएं जिसमें विद्यार्थियों ने सेल्फी प्वाइंट, जिराफ, मोर, पॉट मेकिंग, पोट डेकोरेशन, बंदरवाल, फ्लावर पॉट, आर्टिफिशियल फ्लावर रेल का इंजन, रेल गाड़ी, दिया बत्ती सजावट, वॉल हैंगिंग मोरल शब्द, राम मंदिर, घास फूस की झोपड़ी, विद्यालय सीनरी, जूट के बैग, थर्माकोल के जिराफ ,गुलदस्ते, डांडिया नृत्य की मटकी और. डांडिया स्टिक आदि का निर्माण किया गया। इस प्रदर्शनी में कक्षा 12वीं कॉमर्स संकाय के विद्यार्थियों ने पहला स्थान कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों ने दूसरा स्थान और कक्षा छठी के विद्यार्थियों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया 40 अन्य विद्यार्थियों विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किया।

इस अवसर पर सतीश कुमार, मुकेश कुमार, उर्मिला यादव, डेजी, सुमन यादव, सुमन, सोनू यादव, पुष्पा यादव पूनम यादव ,किरण यादव, मोना यादव, राजबाला, वंदना, सुषमा शर्मा मांगेराम अनीता यादव, सुशील यादव, मंजीत सुमन लता, शोभा देवी, उषा यादव, रेनू, पूजा डीपी सपना एबीआरसी, संतोष, होशियार सिंह नीलम, पूनम, करण सिंह और इंद्र उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129