अनुसूचित जातियों के व्यक्तियों पर अत्याचार होने पर त्वरित हो कार्यवाही

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

उपमंडल स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक में एसडीएम सुरेश कुमार ने दिए दिशा-निर्देश

 

 

रेवाड़ी। अनुसूचित जातियां / जनजातियां अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के अंतर्गत उपमंडल स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक मंगलवार को उपमंडल अधिकारी (ना.) एवं अत्याचार कमेटी के अध्यक्ष सुरेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट के द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति के तहत दर्ज हुए मुकदमों की गहनता से समीक्षा की गई।

 

बैठक में एसडीएम सुरेश कुमार ने उप पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी जोगिंद्र शर्मा व तहसील कल्याण अधिकारी एवं सदस्य सचिव अत्याचार निवारण कमेटी रेवाड़ी सुमेर सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने आदेश दिए कि अनुसूचित जातियों के व्यक्तियों पर अत्याचार होने पर पुलिस विभाग त्वरित कार्यवाही करना सुनिश्चित करे व अत्याचार से पीड़ित व्यक्तियों को आर्थिक सहायता राशि देने के लिए शीघ्र कार्यवाही करें। बैठक में सदस्यों ने कमेटी के सम्मुख अपने सुझाव भी दिए। बैठक में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रेवाड़ी सौरव उपाध्याय, रामनिवास, वित्र कुमार, अशोक कुमार, कौशल चंद और अजीत कुमार आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129