के.एल.पी. कॉलेज, रेवाड़ी ने इंटर-ज़ोनल यूथ फेस्टिवल हिंडोला 8.0 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

रेवाड़ी। के.एल.पी. कॉलेज, रेवाड़ी ने आई.जी.यू, मीरपुर में 17 एवं 18 नवम्बर को आयोजित इंटर-ज़ोनल यूथ फेस्टिवल “हिंडोला 8.0” में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न श्रेणियों में अनेक पुरस्कार जीते। रेवाड़ी और महेन्द्रगढ़ ज़ोन में विजयी कॉलेजों के बीच हुई इस प्रतिस्पर्धा में के.एल.पी. कॉलेज के प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता, कौशल और प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कॉलेज ने कई महत्वपूर्ण श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम पूरे ज़िले में रोशन किया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—के.एल.पी कॉलेज ने कुल 4 प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया— जिनमें कार्टूनिंग में बी. कॉम, 5th Sem के वंश, मिमिक्री में BCA, 3rd Year की अंजू, स्टैंड-अप कॉमेडी में B.Sc नॉन-मेडिकल, 3rd Year के दीपांशु एवं शॉर्ट फ़िल्म की के.एल.पी कॉलेज की टीम शामिल रही।
कॉलेज ने कुल 4 प्रतियोगिताओं में द्वितीय स्थान हासिल किया—इनमें कोलाज मेकिंग में M.Sc. भूगोल, 3rd Sem की शिवांगी, रंगोली में B.Sc. मेडिकल, 1st Sem की श्रुति, क्ले मॉडलिंग में B.A पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, 5th Sem की अंशु, एवं हरियाणवी सोलो डांस (Male) में B.Sc., 5th Sem के कुषाग्र जिसमें गायक थे— B.Com, 5th Sem के आशीष शामिल थे।
वहीं अंग्रेज़ी वाद-विवाद, (विषय के विरोध में) में B.Sc. मेडिकल, 2nd Year की हर्षिता ने तृतीय स्थान जीता।
कॉलेज ने कुल 3 प्रतियोगिताओं में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया जिनमें शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में B.A. 1st Year की प्राची, संस्कृत श्लोक उच्चारण में M.Sc. भूगोल, 1st Year की अंशु, एवं हरियाणवी सोलो डांस (Female) में  B.A., 3rd Sem की मुस्कान जिसमें गायक थीं B.Sc. मेडिकल, 2nd Year की खुशी शामिल रहीं।

कॉलेज प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष श्री रिपु दमन गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री संदीप खंडेलवाल, महासचिव श्री अरविंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्रीमती उषा रुस्तगी, एवं कॉलेज प्राचार्य डॉ.कविता गुप्ता ने आज सभी विजेताओं को ट्रॉफी और शुभकामनाएँ देकर सम्मानित किया। इस विशेष अवसर पर कॉलेज गवर्निंग बॉडी के सदस्यों और प्राचार्य ने छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि—“हमारे छात्र न केवल अकादमिक क्षेत्र में, बल्कि सांस्कृतिक मंचों पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। यह उपलब्धियाँ उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और कला के प्रति समर्पण का परिणाम हैं।”

प्राचार्य ने आगे कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विजयी विद्यार्थियों को भविष्य में और भी ऊँचाइयाँ प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया तथा अन्य विद्यार्थियों को सक्रिय रूप से ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के दौरान छात्रों का पूरी निष्ठा से सहयोग और निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करने एवं उत्साहवर्धन करने में कॉलेज के ड्यूटी इंचार्ज और स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर डॉ. अनिल यादव (Contingent Incharge – Male), डॉ. प्रतिभा (Contingent Incharge – Female), डॉ. पुष्पा, डॉ. सुमन मेहता, डॉ. ममता शर्मा, डॉ. ज्योत्सना, डॉ. मोनिका, डॉ. दिव्या, सुश्री मीना कुमारी, श्री संदीप, डॉ. अमित मेहता, डॉ, सुश्री अनुरिता, सुश्री तनु प्रिया, सुश्री ज्योति शर्मा, श्रीमती ममता विश्वविद्यालय में उपस्थित रहे। कॉलेज प्रशासन ने आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में भी विद्यार्थी इसी जोश और आत्मविश्वास के साथ विभिन्न मंचों पर कॉलेज का नाम रोशन करते रहेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129