काकुत्स्थ जन कल्याण समिति द्वारा राहगीरों को बांटा रूहफ़्ज़ा से बना ठंडा शरबत

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहाँपुर में श्री काकुत्स्थ जन कल्याण समिति द्वारा राहगीरों को भीषण गर्मी से बचाव के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ धर्मेंद्र कुमार काकुत्स्थ (डी.के.) ने भगवान भोलेनाथ को शरबत अर्पित कर दिया तथा पूर्व अध्यक्ष रामकुमार बखिया ने श्री काकुत्स्थ महाराज जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं शरबत का भोग लगाकर सेवा कार्य शुरू किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में राहगीरों को राहत पहुंचाना था। काकुत्स्थ समाज के अध्यक्ष विक्रांत बखिया ने कहा कि रूहफ़्ज़ा से बना ठंडा शरबत पीने से राहगीरों को गर्मी से राहत मिलेगी और भीषण गर्मी में लोगों की सेवा करना मानवता का सबसे बड़ा धर्म हैं। सुरेंद्र काकुत्स्थ ने कहा कि मौसम का मिजाज बदलने के कारण गर्मी का पारा 38-40 के पार हो जाता हैं। ऐसे में रहागीरों को ठंडा शीतल जल या रूहफ़्ज़ा से बना ठंडा शरबत की जरूरत होती है। इस दौरान राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को ठंडा शरबत पिलाया तथा कई राहगीरों ने शरबत अपनी बोतलों में भरकर लेकर गए। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष रामकुमार बखिया काकुत्स्थ, अध्यक्ष विक्रांत बखिया काकुत्स्थ, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार (डी.के.) काकुत्स्थ, प्रदीप कुमार काकुत्स्थ, पार्षद प्रदीप कुमार काकुत्स्थ, मीडिया प्रभारी अमर काकुत्स्थ पत्रकार, नरेश चन्द्र काकुत्स्थ, सुरेन्द्र काकुत्स्थ, अनिल कुमार काकुत्स्थ, विनोद कुमार काकुत्स्थ, सतीश चंद्र काकुत्स्थ, राजेश बाबू काकुत्स्थ, चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू काकुत्स्थ आदि सेवादार मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129