मैनपुरी: बेवर बस स्टैंड पर बेहोश मिले अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 29 जून, बेवर कस्बा स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर एक अज्ञात विक्षिप्त व्यक्ति अचेत अवस्था में पाया गया। स्थानीय सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध निरीक्षक कौशलेन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे तत्काल नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा सघन उपचार दिए जाने के बावजूद उक्त व्यक्ति की गंभीर स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले से संबंधित आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और शव को पहचान के लिए शवगृह (मोर्चरी) में सुरक्षित रखवा दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान स्थापित करने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं, जिसके बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129