मैनपुरी की सांस्कृतिक विरासत ‘श्री देवी मेला एवं प्रदर्शनी’ का भव्य आगाज़; विधायक और जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन

ब्यूरो चीफ मनोज कुमार शर्मा

शहीदों स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

मैनपुरी । जनपद की सुप्रसिद्ध और ऐतिहासिक ‘श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी’ का बुधवार को समारोहपूर्वक शुभारम्भ हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक भोगांव राम नरेश अग्निहोत्री तथा विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने प्रदर्शनी के मुख्य द्वार पर संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए और बैंड-बाजों की मधुर धुनों के साथ पूरे मेला प्रांगण में उत्सव का माहौल बन गया।

 

*शहीदों को दी श्रद्धांजलि*

उद्घाटन के पश्चात मुख्य अतिथि और जिलाधिकारी ने मेला प्रांगण में स्थित शहीद स्तंभों पर पुष्प चक्र अर्पित कर देश के वीर सपूतों को नमन किया। अतिथियों ने कहा कि यह मेला जनपद की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जहाँ मनोरंजन के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति का भी संगम देखने को मिलता है।

 

*सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम*

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक राम नरेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल मैनपुरी ही नहीं, बल्कि आसपास के कई जनपदों की पहचान है। उन्होंने बताया कि इस बार कादम्बरी रंगमंच पर देवी जागरण, संगीत संध्या, कवि सम्मेलन, मुशायरा, शाम-ए-गजल, कव्वाली और विराट दंगल जैसे आकर्षक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके साथ ही एक शाम राष्ट्र के नाम और सैनिक सम्मेलन जैसे कार्यक्रमों के जरिए देश की एकता और अखंडता की झलक देखने को मिलेगी।

 

*जनता को मिलेगी योजनाओं की जानकारी*

जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं। यहाँ संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहकर आम जनता को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मेले में आने वाले कलाकारों की गरिमा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

 

उद्घाटन के अवसर पर उमाशंकर शुक्ला के संयोजन में शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक चौहान, मुख्य विकास अधिकारी (CDO) नेहा बंधु, प्रदर्शनी सचिव अभिषेक कुमार, रोहित दुबे सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक और पत्रकार उपस्थित रहे। अंत में सचिव अभिषेक कुमार ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129