अग्रसैन चौक से मोती चौक स्थित ऐतिहासिक घंटेश्वर मंदिर तक चली तिरेसठवीं सफाई क्रांति

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के नेतृत्व में लगातार चलाया जा रहा है सफाई अभियान

 

रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के नेतृत्व में कडकडाती ठंड को गले लगाते हुए रेवाड़ी शहर के महाराजा अग्रसैन चौक से मोती चौक स्थित ऐतिहासिक घंटेश्वर मंदिर तक रविवार को तिरेसठवीं सफाई क्रांति चलाई गई। सफाई वीरों ने कोहरे की वजह से छाए अंधेरे में वाहनों की रोशनी से गंदगी का खात्मा करना शुरू किया। इसके बाद इस मार्ग पर गंदगी का सफाया करते हुए जाम पडे नालों की भी सफाई की। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि रेवाड़ी का तेजी से विकास कार्य करवाया जा रहा है। शहर की सड़कों का नवीनीकरण और मरम्मत का कार्य लगातार जारी है। रेवाड़ी के विकास कार्यों में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी के विकास और सौंदर्यकरण में शासन और प्रशासन के साथ हर नागरिक का सहयोग भी बहुत जरूरी है। सबके साथ और सबके विकास के दृष्टिगत ही रेवाड़ी को विकसित ओर स्वच्छ शहरों में शामिल किया जाएगा। उन्होंने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि रेवाड़ी को साफ और स्वच्छ रखने के लिए सभी आगे आएं और सफाई की इस क्रांति में अपनी आहुति जरूर डालें।जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र सिंह यादव, रिटायर अधिकारी अशोक भाटोटिया, रोडवेज विभाग से रिटायर अधिकारी कैलाश, बीर सिंह प्रधान और नगर परिषद से रिटायर कार्यकारी अधिकारी मनोज यादव सहित सैकड़ों लोग सफाई अभियान में बढ़ चढ़कर अपना योगदान दें रहे हैं।

 

सफाई क्रांति का समापन मोती चौक व्यापार संगठन के प्रधान और रेवाड़ी के समर्पित योद्धा 75 वर्षीय पुरषोत्तम दास के प्रतिष्ठान के सामने हुआ। यहां पर बेहद ही शानदार व्यवस्था का आलम यह था कि एक तरफ आयुष्य मन्दिरम्, मॉडल टाउन रेवाडी से प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित योगाचार्य सुषमा सभी को स्वस्थ्य रहने के लिए योगा करा रही थी। दूसरी तरफ हलवाई जलपान की व्यवस्था में जुटे हुए थे। इसी दरम्यान विधायक लक्ष्मण सिंह यादव अपने चित परिचित अंदाज में चुटकलों व गीतों से इन लम्हों को हमेशा के लिए यादगार बनाते जा रहे थे।कुल मिलाकर नववर्ष के अवसर पर इस सफाई क्रांति ने यह स्पष्ट संदेश दे दिया है की रेवाडी पर लगा गंदगी का कलंक इस वर्ष पूरी तरह से धुल जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129