Vip Group With Helping Hands ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। होटल मेवाड़ इन (कनेंग फार्म हाउस) परिसर में Vip Group With Helping Hands द्वारा ग्रुप के सदस्य नवनीत सिंह उर्फ बॉबी एवं उनकी धर्मपत्नी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्य मनोरमा सिंह के सौजन्य से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान बेलपत्र, आम, पीपल, कटहल सहित विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर ग्रुप के मुख्य संरक्षक चन्द्रशेखर खन्ना ने कहा कि “प्रकृति का संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। एक पौधा लगाना आने वाली पीढ़ियों को जीवन देने के समान है।”ग्रुप की जिला प्रभारी वर्षा गोस्वामी ने कहा कि “पेड़-पौधे पृथ्वी का श्रृंगार ही नहीं, बल्कि मानव जीवन का आधार हैं। हमें केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए।”महानगर अध्यक्ष दीपमाला रस्तोगी ने कहा कि “पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने की आवश्यकता है। ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक भी करते हैं।”कार्यक्रम के अंत में नवनीत सिंह उर्फ बॉबी एवं मनोरमा सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।इस अवसर पर ग्रुप क्रिएटर विचारक अभिनय गुप्ता, मुकेश गुप्ता(रोमी), महानगर महासचिव सतीश सक्सेना, उपाध्यक्ष विनायक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ज्योति गुप्ता, रुचिता गुप्ता, उज्ज्वल गुप्ता, अवनीश गुप्ता ,निर्भय गोस्वामी, अंकुर गोस्वामी , हैप्पी गोस्वामी सहित ग्रुप के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129