स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में शाहजहांपुर व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम की सुपुत्री ने प्राप्त किया दूसरा स्थान 

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

जिले की बेटी शगुन ने जीता सिल्वर मेडल,शाहजहाँपुर का नाम किया रोशन

 

नई दिल्ली/शाहजहांपुर। करनो सिंह शूटिंग रेंज नई दिल्ली में आयोजित प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में ‘एस्ट्रा’ (Abhinav Shooting & Training Range – ASTRA) ने अपनी अचूक सटीकता का लोहा मनवाते हुए जिले का गौरव बढ़ाया है।

प्रतियोगिता में सबसे बड़ी और गौरवमयी सफलता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के शाहजहांपुर महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम की सुपुत्री शगुन बाथम ने हासिल की। शगुन ने अपने वर्ग में असाधारण खेल का प्रदर्शन करते हुए

सिल्वर पदक (silver Medal) जीता है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे व्यापार मंडल और जनपद में हर्ष की लहर है। इसमें प्रदेश भर के 4000 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया था।

 

##कोच अभिनव शुक्ला ने जताया आभार, दीं शुभकामनाएं

 

महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम की सुपुत्री शगुन बाथम सहित सभी पदक विजेताओं और प्रतिभागियों की इस अद्भुत सफलता पर ‘एस्ट्रा’ परिवार, खेल प्रेमियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

अंत में सचिन बाथम ने कोच व अन्य समर्थित कर्मियों का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129