जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शिक्षा के अधिकार “छात्रों की गूंज” के तहत एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

 

मैनपुरी। आज दिनाँक 28 जून 2026 दिन रविवार को प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय मंडी धर्मदास पर जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में छात्रों के भविष्य और शिक्षा के अधिकार “छात्रों की गूंज” के तहत एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

प्रेस वार्ता में मुख्यत: यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राहुल कठेरिया व NSUI के जिलाध्यक्ष हिमांशु सेन भी युवाओ व छात्रों की आवाज बने।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने पत्रकार वार्ता में बताया कि किसी भी देश का भविष्य उस देश मे रहने बाले युवा व छात्रों पर निर्भर करता है। देश की सर्वोच्च ताकत देश का युवा होता है, जो आज भाजपा सरकार में लाचार व बेबस होता हुआ दिखाई दे रहा है। 2014 से भाजपा सरकार बनी है तब से अब तक देश भर में विभिन्न भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं के लगभग 90 से 93 पेपर लीक होने के मामले सामने आए हैं। इन घोटालों ने लगभग 6 करोड़ से अधिक युवाओं व छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है। भाजपा सरकार से संरक्षण प्राप्त इन शिक्षा माफियाओ पर आखिर क्यों नही बुलडोज़र चल रहा है। जवाब दे भाजपा सरकार।आज देश का छात्र मंहगी शिक्षा से परेशान है ज्यादातर छात्रों की शिक्षा लोन के माध्यम से हो रही है रोजगार न मिलने के डर व लोन कैसे चुकाया जाएगा इस डर से आत्महत्या बढ़ रही है, गरीब युवा रोजगार के लिए भटक रहा है। सरकारी स्कूलो की जगह भाजपा सरकार शिक्षा व्यापारियों को बढ़ाबा दे रही है।प्राइवेट स्कूलों की अबैथ रुपये की बसूली की मनमानी से अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब कांग्रेस पार्टी छात्रों व युवाओ की आवाज को इस तानाशाही सरकार से दबने नही देगी,छात्रों व युवाओ पर हो रहे अत्याचार को बर्दाश्त नही किया जाएगा।

यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राहुल कठेरिया ने बताया कि “छात्रों की गूंज” को लेकर यूथ व एन. एस. यू. आई. कांग्रेस के 40 दिवसीय कार्यक्रम शुरू हो चुके है जिसका समापन 9 अगस्त को दिल्ली में होगा साथ ही उन्होंने बताया कि हाल ही में मई और जून 2026 में NEET, UG की परीक्षा में बड़े पैमाने पर पेपर लीक हुआ। परीक्षा रद्द होने और दोबारा परीक्षा के भारी मानसिक दबाव के कारण, केवल 37 दिनों के भीतर भारत भर में कम से कम 12 से 14 छात्रों ने आत्महत्या कर ली। इन सब की जिम्मेदार हत्यारी भाजपा सरकार है, जो सत्ता के नशे में चूर है जिसे सिर्फ अपनी तानाशाही करनी है।

एन. एस. यू. आई. के जिलाध्यक्ष हिमांशु सेन ने बताया कि जो सरकार पाठशालाएं बन्द कर प्रत्येक 500 मीटर की दूरी पर मधुशालाये खोल रही हो उस देश मे छात्रों की शिक्षा का हाल क्या होगा। आज शिक्षा इतनी मंहगी हो गई है कि गरीब परिवार का बच्चा पढ़ाई की जगह मजदूरी करने पर मजबूर हो गया है।

प्रेस वार्ता में राजीव गांधी पंचायती राज कांग्रेस के प्रदेश सचिव हरेन्द्र राउत ,अनुपम शाक्य(पीसीसी),डा नवीन शर्मा (जिला कोषाध्यक्ष) आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129