ककरघटा में मिनी खेल स्टेडियम का हुआ शुभारम्भ, राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने बच्चों में भरा उत्साह

श्यामजी गुप्ता ब्यूरो हरदोई

 

शाहाबाद (हरदोई)। प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने शनिवार को ककरघटा ग्राम पंचायत में निर्मित मिनी खेल स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर राज्यमंत्री का भव्य स्वागत स्थानीय जनप्रतिनिधियों व खिलाड़ियों द्वारा किया गया।शुभारम्भ के उपरांत राज्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया और उन्हें खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

 

इस दौरान संबोधन में रजनी तिवारी ने कहा कि बिहार में एनडीए की बम्पर जीत से जनता ने यह संदेश दे दिया है कि अराजकता, जंगलराज और परिवारवाद की राजनीति का कोई स्थान नहीं है। विकास और सुशासन ही जनता की पहली प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी शाहाबाद अंकित तिवारी, केन ग्रोवर्स सोसायटी हरदोई के चेयरमैन रंजीत सिंह, शाहाबाद ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, टोडरपुर ब्लॉक प्रमुख श्यामू त्रिवेदी, पिहानी ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेई, जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत, ककरघटा प्रधान शरद सिंह, प्रधान चंद्र प्रकाश उर्फ पुतन्ने, मनोज मिश्रा, सुधीर सिंह, गोविन्द पाठक सहित कई भाजपा नेता, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

मिनी खेल स्टेडियम में विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान खेल मैदान में उत्साह, जोश और तालियों की गूंज बनी रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129