कृष्ण चंद्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, माधव कुंज, मथुरा में सात दिवसीय आवासीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

निर्भय यादव ब्यूरो मथुरा

आज राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, कृष्ण चंद्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, माधव कुंज, मथुरा में सात दिवसीय आवासीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया।

शिविर का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट समीर बंसल, प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह, थाना गोविंद नगर के साइबर क्राइम प्रभारी उप निरीक्षक मंयक वत्स, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, चौकी प्रभारी बिरला मंदिर अजित कुमार एवं कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार द्वारा माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का परिचय भौतिक विज्ञान प्रवक्ता उमेश शर्मा द्वारा कराया गया।

कार्यक्रम की प्रस्तावना कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार ने प्रस्तुत की तथा स्वयंसेवकों को टोली में विभाजित कर उन्हें विभिन्न दायित्व सौंपे। उन्होंने बताया कि यह शिविर 23 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थाना गोविंद नगर, मथुरा के साइबर क्राइम प्रभारी उप निरीक्षक मंयक वत्स ने आधुनिक समय में मोबाइल फोन के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी एवं साइबर अपराधों की जानकारी देते हुए स्वयंसेवकों को सतर्क रहने के उपाय बताए।

विद्यालय प्रबंधक समीर बंसल ने पधारे हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए स्वयंसेवकों से अपील की कि वे अपने परिवार एवं समाज को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करें।

कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य प्रवक्ता लोकेश अग्रवाल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर राजीव पाठक, विनय कुमार, केशव सिंह, उमेश शर्मा, नरेंद्र कुमार, लोकेश अग्रवाल, सोमकुमार लवानियां, निधीश अग्रवाल, नूतन वर्मा, दिव्या गुप्ता, अनिल कुमार सहित अन्य आचार्य एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129