महर्षि वाल्मीकि जयंती पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने किया माल्यार्पण, जीवन में उनके आदर्श अपनाने का आह्वान

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

रेवाड़ी। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सर्कुलर रोड स्थित महर्षि वाल्मीकि चौक पर पहुंचकर संतशिरोमणि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि वे महर्षि वाल्मीकि के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में समानता, सत्य और धर्म की भावना को मजबूत करें।

 

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि एक महान संत थे, जिन्होंने रामायण जैसे अमर ग्रंथ की रचना कर पूरी दुनिया को जीवन के आदर्शों, मर्यादा और मानवीयता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत संत-महात्माओं की भूमि रही है, जिन्होंने समाज को सच्चाई, करुणा और सेवा का मार्ग दिखाया, उन्हीं में से एक महर्षि वाल्मीकि हैं।

 

विधायक ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि को आर्यव्रत देश का आदि कवि माना जाता है। उनके जीवन से वर्तमान पीढ़ी को कड़ी मेहनत, शिक्षा और सच्चाई के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा लेनी चाहिए। हजारों वर्ष पूर्व लिखी गई उनकी रामायण आज भी हमारे लिए ज्ञान और प्रेरणा का स्रोत है।

 

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को महान विभूतियों के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं और नई पीढ़ी में सांस्कृतिक जागरूकता का संचार करते हैं।

 

इस मौके पर भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोहताश वाल्मीकि सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129