अघोषित बिजली कटौती से परेशान लोगो ने ककरा बिजली सब स्टेशन पर जमकर किया प्रदर्शन, जेई ताला डालकर हुए फरार

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में भारी बिजली कटौती के बाद लोगों ने बिजली सब स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। बिजली कटौती से इलाके

के हजारों उपभोक्ता प्रभावित हो रहे हैं। गर्मी की वजह से लोगों को बुरा हाल है। जिसके बाद लोगों ने बिजली सब स्टेशन पर हंगामा किया। इस दौरान जेई बिजली सब स्टेशन के कमरे में ताला डालकर फरार हो गए। दरअसल पिछले दो दिनों से

सुभाषनगर, ककरा और ईदगाह इलाके में बिजली की भारी कटौती हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब बंच लाइन के चलते लगातार

लाइने क्षतिग्रस्त हो रही है जिसकी वजह से बिजली कटौती की जा रही है। भीषण गर्मी के बीच

बिजली कटौती से लोगों का बुरा हाल है। जिसके बाद लोग बिजली सब स्टेशन पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। स्थानीय लोगों ने बिजली सब स्टेशन के कर्मचारियों पर लापरवाही का

आरोप लगाकर नारे बाजी की। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्दी बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं लौटी तो सड़क पर आंदोलन करेंगे।

 

बाइट – कमलेश, स्थानीय नागरिक

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129