चाइनीज मांझा से पतंग उड़ाई तो खैर नहीं, होगी कड़ी कार्रवाई- पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि मकर सक्रांति पर्व के अवसर पर काफ़ी लोग पतंगबाजी करना काफी पसंद करते है, लेकिन पतंग उड़ाते समय अगर कुछ सावधानियां न बरती जाए तो यह खुद के साथ साथ दूसरे लोगों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि कई पतंगबाज पतंग उड़ाने के लिए धारदार चाइनीज मांझे का इस्तेमाल करना पसंद करते है जो कि काफी खतरनाक होता है। यह मांझा लोगों के लिए जानलेवा भी साबित होता है तथा क्षण भर में ही यह शरीर अंगों को काट देता है और हर साल ऐसी कई घटनाएं सामने आती है। यही कारण है कि प्रशासन ने चाइनीज मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध लगा रखा है।

इसलिए पतंग उड़ाने वालों को उड़ान से पहले अपने धागे की जांच परख करनी होगी कि कहीं वे जिस मांझे का इस्तेमाल कर रहे हैं, कहीं वह चाइनीज मांझा तो नहीं है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चाइनीज मांझा कॉटन फैब्रिक से ना बनाकर कई केमिकल से बनाया जाता है। चाइनीज मांझा पतंग उड़ाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली ग्लास लेपित सिंथेटिक धागा है जो पर्यावरण के साथ-साथ पशु-पक्षियों और इंसानों के लिए भी बेहद हानिकारक है। इस तरह की पतंग डोर पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। ये प्रतिबंध इंसानों, पक्षियों, अन्य जानवरों और पर्यावरण को नुकसान से बचाने के लिए लगाए गए है।

इनके वितरण और स्टॉकिंग में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें चौबीसों घंटे काम कर रही हैं। चाइनीज मांझा का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ एक लाख रुपये का जुर्माना और पांच साल की सजा का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को भी चाइनीज मांझे के इस्तेमाल या भंडारण के बारे में जानकारी मिलती है, तो वह 112 डायल करके पुलिस के साथ साझा करे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129