प्रचंड गर्मियों में कौवापुर गाँव की टंकी का वायल हुआ खराब संबंधित अधिकारी रहे मौऩ

ब्यूरो चीफ रितेश कुमार स्वतंत्र प्रबोध न्यूज

 

चौबेपुर (वाराणसी) विकास खण्ड चोलापुर के ग्राम सभा कौवापुर में हर-घर-जल-नल योजनाओं को हर घर से जोड़नें की माननीय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी की सफल योजना रही है। पर जमीनीं हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। जल निगम़ से संबंधित अधिकारियों की भेंट चढ़ती नज़र आ रही है। टंकी छोटी बस्ती बड़ी पड़ जा रही है। पहले सर्दियों के मौसम में सौर्यऊर्जा के चार्ज ना होनें का हवाला देकर टंकी का ना भरा रहनें की बात करके पानीं की सप्लाई नहीं देते थे। यह कह कर टाल देते थे कि मौसम़ खराब है। धूप नहीं हो रही है। पर जब प्रचंड गर्मियों का दिन आया तो टंकी का (वायल़) खराब बताया जा रहा है। इस प्रचंड गर्मियों के दिनों में कौवापुर गाँव से लगायत कादीपुर स्टेशन से सटे बस्तियों में पानी की सप्लाई सुबह 8.00 बजे ही रोक दी जा रही है। आपरेटर से बात करनें पर उन्होंने बताया कि टंकी को भरनें में 6 घंटे का समय लगता है, जब टंकी भर जाती है तो (वायल) के खराब होनें से रात्रि में ही सारा पानीं टंकी से छन जा रहा है। सुबह जब सप्लाई चालू होती है तो सम्पूर्ण गाँव में पानीं के दौडनें से मात्र आधा घंटे में ही टंकी खाली हो जा रही है। टंकी इतनीं छोटी गाँव की बस्ती बड़ी पर जा रही है। इस संबंध में जब हर-घर-जल मिशन से जुड़े अधिकारियों से बात की गयी तो इस प्रचंड गर्मियों में एक हफ्ते में “वायल” लगानें का समय मांग लिया गया। एक हफ्ता तो सिर्फ कहनें की बात है, कब बनेंगा टंकी का (वायल) पता नहीं ऐसी योजनाओं का क्या लाभ है, जबकि उसी कौवापुर में टंकी का वायल़ खराब होनें पर भी पानी बस्ती में थोड़ा बहुत मिल ही जा रहा है। दूसरी तरफ उसी कौवापुर बस्ती से लगायत कादीपुर स्टेशन वाली बस्तियों में पानी की रफ्तार इतनीं धीमी की दो से तीन बाल्टी पानीं भरनें में पता चला कि टंकी खाली हो गयी। अब इसे आपरेटर की कमी समझा जाये, या फिर हर-घर-जल नल़ से संबंधित अधिकारियों की लापरवाही। समय से गाँव में सप्लाई चेक व जांच नहीं करतें हैं कि कहांँ पानी पहुंँच रहा है, कहाँ नहीं, दूसरी तरफ टंकी की बाऊंड्री वाल नहीं किया गया है। कोई भी घुसकर हैंडिल घूमा दे रहा है, दूसरी तरफ मिट्टी भरनें का भी काम आधा-अधूरा पड़ा है। और ना ही आपरेटर के लिए कोई रुम़ की व्यवस्था की गई है। ऐसे में प्रचंड गर्मियों में पानीं के बिनां कैसे काम चलेगा इसी को लेकर बस्ती के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। गाँव वासियों नें शासन प्रशासन से मांग किया हैकि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करें कि प्रचंड गर्मियों के दिनों में विकास खण्ड चोलापुर के कौवापुर गाँव की पानीं की टंकी का (वायल) जल्द से जल्द सही कराया जाये ताकि ग्रामवासियों को इस प्रचंड गर्मी के दिनों में पानी किलल्त ना पड़े।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129