के.एल.पी. कॉलेज रेवाड़ी में एनसीसी दिवस धूमधाम से मनाया

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

रेवाड़ी। 8 हरियाणा बटालियन एनसीसी, रेवाड़ी के दिशा-निर्देशानुसार के.एल.पी. कॉलेज रेवाड़ी की 2/8 एनसीसी कंपनी द्वारा एनसीसी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 

इस अवसर पर सभी कैडेट्स ने एनसीसी ध्वज के सामने एकत्र होकर एनसीसी गान प्रस्तुत किया और देशभक्ति से ओत-प्रोत माहौल बना दिया।

 

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. कविता गुप्ता ने सभी एनसीसी कैडेट्स को एनसीसी दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि

“एनसीसी युवाओं में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभक्ति का संचार करती है। कैडेट्स सदैव देश की एकता और सम्मान के लिए तत्पर रहें।”

 

कार्यक्रम में IQAC कोऑर्डिनेटर डॉ. अनुराधा दीपक, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. मंजु गर्ग तथा डॉ. रिचा शर्मा ने भी कैडेट्स को शुभकामनाएँ दीं।

 

के.एल.पी. कॉलेज के ए.एन.ओ. संजय शर्मा ने कैडेट्स को एकता, अनुशासन और जिम्मेदारी का संदेश दिया।

 

इस विशेष अवसर पर 8 हरियाणा बटालियन एनसीसी रेवाड़ी से सूबेदार मेजर सुरजीत सिंह व हवलदार तजेंदर सिंह ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

 

वहीं कॉलेज प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष श्री रिपुदमन गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री संदीप खंडेलवाल, महासचिव श्री अरविंद गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती उषा रुस्तगी ने सभी कैडेट्स को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, अनुशासन और सेवा की भावना को समर्पित संदेश के साथ किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129