पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव ने अपने जन्मदिन पर अनूठी पहल की।

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

नगर में नागरिकों के जीवन सुरक्षित बचाने के लिए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने चलाया अनूठा अभियान।

 

सैकड़ो दोपहिया चालकों को हेलमेट वितरित किए।

 

 

शाहजहांपुर। जनपद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और युवा भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह यादव ने तिलहर नगर के पूर्वी तिराहे पर अपने जन्म दिवस के उपलक्ष में सैकड़ो लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करते हुए आज उन्हें हेलमेट वितरित किए।पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने पहले अपने सहयोगियों के अनुरोध पर केक काटा और इसके बाद सड़क पर चलने वाले सैकड़ो लोगों को रोककर उन्हें हेलमेट देकर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। श्री यादव ने इस दौरान लोगों को बताया कि किस तरह हेलमेट न लगाने के चलते प्रति वर्ष हजारों दो पहिया वाहन चालकों की मौत होती है जिसके बाद उनके परिवार इस विपदा को झेलने के लिए मजबूर हो जाते है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने हेलमेट उपयोग को जरूरी करने के लिए पेट्रोल पंप पर भी इसे अनिवार्य किया है साथ ही लगातार जागरूकता बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा हेलमेट न लगने पर नागरिकों के चालान भी काटे जाते हैं।भाजपा नगर अध्यक्ष रोहित साहू ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा अपने जन्म दिवस के अवसर पर लोगों को उनके जीवन की सुरक्षा के लिए हेलमेट वितरण कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी को इस तरह के आयोजन करने चाहिए।इस दौरान अजीत सिंह,अभय राजपूत ,अपूर्व ओमर,सोनू सक्सेना,राजदीपक शर्मा,आशीष शर्मा,विवेक द्विवेदी,वीरू पंडित,प्रीति खत्री,प्रेमपाल सिंह,अवनीश गंगवार,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नेत्रपाल गंगवार,धर्मपाल गंगवार,रमेश शर्मा,अंकित सक्सेना,सचिन गुप्ता,ग्राम प्रधान अभय सिंह यादव सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129