म्हारा रेवाड़ी-स्वच्छ रेवाड़ी अभियान: 11 सप्ताह में शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प – डीसी अभिषेक मीणा

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

डीसी का पैदल निरीक्षण: सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

 

 

रेवाड़ी। आने वाले 11 सप्ताह तक प्रशासन द्वारा आमजन के सहयोग से चलाए जा रहे म्हारा रेवाड़ी-स्वच्छ रेवाड़ी अभियान का उद्देश्य लोगों की आदत में सफाई को शामिल करना है। स्वच्छ वातावरण के साथ सुखद माहौल प्रदान करने में यह 11 सप्ताह आमजन को स्वच्छता की दिशा में आगे बढ़ने में मार्ग प्रशस्त करेंगे। यह बात डीसी अभिषेक मीणा ने कही। डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशों की अनुपालना करते हुए रेवाड़ी जिला के शहरी क्षेत्र के सौंदर्यकरण के लिए जिला प्रशासन प्रभावी रूप से अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए दृढ़ संकल्प है और स्वच्छता ही सेवा मानते हुए आमजन को भी इस पुनीत अभियान में आहुति डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

 

डीसी अभिषेक मीणा ने बुधवार की सुबह करीब चार किलोमीटर शहर के कंटेनर डिपो से बाइपास रोड होते हुए राजेश पायलेट चौक, अंबेडकर चौक-बस स्टैंड रोड, बावल चौक से होते हुए ब्रास मार्केट के पीछे पार्क से बड़ा तालाब तक पहुंचे और इस दौरान उक्त क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के साथ ही सडक़ों की हालत, नालों की सफाई व्यवस्था तथा इस क्षेत्र के सौंदर्यकरण व सुधारीकरण की दिशा में कैसे कदम उठाए जाएं इसके लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने पैदल निरीक्षण के दौरान नालों पर रखे टूटे हुए स्लैब को तुरंत हटाने सहित नालों में गंदगी को निकालकर सफाई करते हुए जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के आदेश मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को दिए।जन अभियान के साथ प्रशासन फील्ड में एक्टिव : डीसीडीसी ने कहा कि प्रशासन के साथ ही आमजन की सहभागिता के साथ मिलकर चलाई जा रही म्हारा रेवाड़ी स्वच्छ रेवाड़ी मुहिम सार्थक होगी। सभी संसाधनों के माध्यम से शहरी क्षेत्र के सौंदर्यकरण व सुधारीकरण के लिए कदम बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जन अभियान के साथ प्रशासन फील्ड में उतर रहा है और हर पहलू पर फोकस करते हुए स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि जन भागीदारी के साथ प्रशासन फिल्ड में एक्टिव मोड में कार्य करने से रेवाड़ी सफाई के क्षेत्र में अग्रणी बनने की ओर अग्रसर होगा।

 

*विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की स्वच्छता की पहल में रेवाड़ी बनेगा सहभागी :*

 

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि रेवाड़ी से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव जिस प्रकार आई लव रेवाड़ी मुहिम के तहत स्वच्छता को लेकर लोगों में सफाई रखने की जागृति पैदा कर रहे हैं उसमें प्रशासन सहित रेवाड़ी का हर शख्स अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए उत्साहित है। उन्होंने कहा कि जिला के शहरी क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने में यह 11 सप्ताह एक बड़ा परिवर्तन लाएंगे और आने वाले 11 सप्ताह के बाद रेवाड़ी शहरी क्षेत्र में स्वच्छता की सुगंध महकेगी। हर वर्ग की म्हारा रेवाड़ी-स्वच्छ रेवाड़ी मुहिम में उल्लेखनीय भूमिका रहे इसके लिए नियमित संस्थाओं से संपर्क साधते हुए जन मुहिम के रूप में प्रशासन नेतृत्व कर रहा है। डीसी ने कहा कि सभी विभाग, सभी एसोसिएशन, सभी पार्षद सहित अन्य गणमान्य लोग आमजन को साथ लेकर मिलकर सफाई अभियान को मूर्त रूप देने में अपनी सक्रियता रखेंगे तो रेवाड़ी शहरी क्षेत्र निश्चित तौर पर जल्द स्वच्छता का उदाहरण पेश करेगा।

 

*हमारे बच्चे बनेंगे स्वच्छता दूत :*

 

डीसी ने कहा कि जिला के शिक्षण संस्थान के बच्चे म्हारा रेवाड़ी-स्वच्छ रेवाड़ी मुहिम में स्वच्छता दूत की भूमिका निभाएंगे। इसके लिए शिक्षण संस्थान से अभिभावकों के लिए जागरूक संदेश लेकर बच्चे अपने घरों में पहुंचेंगे और अभिभावकों को यह संकल्प दिलाएंगे कि हमें अपने घर का कूड़ा करकट कहीं बाहर न फैंककर बल्कि डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली गाडिय़ों में ही डालना है। जागरूकता के लिए हर वार्ड स्तर पर प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं तो वार्डवासियों के सहयोग से लोगों में सफाई बनाए रखने के लिए जागरूकता फैलाएंगे।**यह रहे मौजूद :**डीसी द्वारा पैदल निरीक्षण के दौरान एडीसी राहुल मोदी, डीएमसी ब्रह्म प्रकाश, सीटीएम जितेंद्र कुमार, ईओ एचएसवीपी दीपक घनघस, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सतेंद्र श्योराण, नगर परिषद एक्सईएन अंकित वशिष्ठ सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129