आज अरविन्द श्रीवास्तव के परिवार ने किया धूमधाम से प्रभातफेरी का स्वागत। 

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

सुबह सुबह श्रीवास्तव के परिवारीजन कृष्णानगर स्थित श्रीकृष्णा मन्दिर गए और वहां से श्री लड्डू गोपाल जी व किशोरी जू को भजन कीर्तन करते हुए अपने आवास पर लेकर गये बड़ी धूमधाम से पुष्प वर्षा के साथ श्री जी व लड्डू गोपाल जी का स्वागत किया गया उसके बाद वापिस मन्दिर लाये जहाँ श्री राधानाम संकीर्तन मण्डल के सदस्यों ने सुन्दर भजनों की प्रस्तुति दी । सर्वप्रथम कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज ने श्री गणेश जी की स्तुति गान किया तदोपरांत कब होगा तेरा दीदार कुछ तो बोलो सरकार,श्याम कब आओगे, श्याम कब आओगे एवं ताली बजा-बजाकर,शुरुआत किजिए,हरि नाम मैं क्या बंदिश,दिन रात लिजिए भजन गाया फिर शिवांश ने हमें तो जो भी दिया बांके बिहारी ने दिया दोनों हाथों से दिया मैंने जी भर के लिया भजन सुनाया और मस्ती से सराबोर कर दिया और रविन्द्र मिश्रा एड0 ने श्याम सुंदर से लग्न है लागी, प्रीति पुरानी है जागी भजन गाया और देवेंद्र खुराना ने मेरे श्याम ये बता दे, ये तान कौन सी है, जिसे सुन के सारी दुनिया, तेरे दर पे झूमती है भजन सुनाया और अंकित सचदेव ने ओ रे मन ले राधा का नाम तथा कबहूं तो कृपा करोगी राधे हर पल शीश झुकाऊं, वृन्दावन की कुंज गलियन में राधे राधे गाऊं भजन सुनाकर उपस्थित जनों को झुमाया और नवीन सचदेव ने मिल गए मिल गए आज मेरे मोहन आज मेरे नहीं हैं जमीं पर कदम भजन सुनाया जिस पर उपस्थित महिलाओं व पुरुषों ने जमकर नृत्य किया और अंत में मेरी भरी मटकिया लै गयो रे,लै गयो बंशी वालो मेरी भरी मटकिया लै गयो पर मटकी से टॉफी निकाल निकाल कर लोगों को बांटी गयीं और फूलों की होली खेली गई । अंत में आरती हुई एवं उपस्थित सैकड़ों भक्तों ने भण्डारा प्रसाद छका । मन्दिर कमेटी की तरफ से आशीर्वाद स्वरूप दी जाने वाली भेंट संजीव मिश्रा, अभिषेक गुप्ता व सुरेन्द्र सचदेव द्वारा अरविन्द श्रीवास्तव के परिवार को दी गयी मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता एड0 ने बताया कि कल रविवार की प्रभातफेरी का आयोजन मन्दिर में ही प्रेम खण्डूजा और मनीष गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा दोनों पक्षों ने उपस्थित लोगों व अनुपस्थित लोगों से इस समाचार के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की प्रार्थना की है । उक्त कार्यक्रम में नीरजा श्रीवास्तव,नीता-विवेक श्रीवास्तव,प्रतिमा-गौरव श्रीवास्तव,श्री,शिव,गरिमा-अंकित श्रीवास्तव, अथर्व श्रीवास्तव,विवान श्रीवास्तव,रवींद्र-साक्षी श्रीवास्तव आदि रिश्तेदार एवं कृष्णानगर मन्दिर कमेटी के सदस्य एवं कॉलोनी के तमाम भक्तगण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129