यूपी में सुशासन के 9 वर्ष: बीमारू राज्य से अग्रणी प्रदेश बनने तक का गौरवशाली सफर

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी, 18 मार्च, भोगांव विधायक एवं पूर्व मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के पिछले 9 वर्षों की उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश ने बीमारू श्रेणी से निकलकर देश के शीर्ष तीन विकसित राज्यों में अपनी जगह बनाई है। यह परिवर्तन पारदर्शी शासन और जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है, जिससे उत्तर प्रदेश आज विकास, सुशासन और सुरक्षा के क्षेत्र में एक मानक स्थापित कर रहा है।

विधायक ने बुनियादी ढांचे पर जोर देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश 22 से अधिक निर्मित और निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे के साथ देश का अग्रणी राज्य बन गया है, जिससे न केवल आवागमन सुगम हुआ है बल्कि उद्योग और पर्यटन को भी नई गति मिली है। कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर हुए सुधारों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अपराध पर लगाम लगने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है, जिसका प्रमाण नोएडा का वैश्विक मोबाइल निर्माण केंद्र के रूप में उभरना है। कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधारों के तहत किसानों के लिए ट्यूबवेल की बिजली मुफ्त करने जैसे कदमों ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की है।

स्थानीय विकास पर प्रकाश डालते हुए अग्निहोत्री ने जानकारी दी कि अकेले मैनपुरी जनपद में विभिन्न मदों से लगभग 4 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य कराए गए हैं, जिससे जिले की तस्वीर बदली है। सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वरोजगार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक बिना भेदभाव के पहुँचाया जा रहा है।

इस दौरान पैक्सफेड चेयरमैन प्रेमसिंह शाक्य, पूर्व विधायक अशोक चौहान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जिला पंचायत प्रतिनिधि गोविन्द भदौरिया के अलावा जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, परियोजना निदेशक सत्येन्द्र सिंह, उपायुक्त एनआरएलएम शौकत अली आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129